देश

MP Election: यशोधरा राजे का चुनाव लड़ने से इनकार, ज्योतिरादित्य को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है. ऐसे में सभी सियासी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं. इसी बीच शिवराज सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसके पीछे कई वजह बताई जा रही हैं. माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है. बीजेपी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब यशोधरा राजे चुनाव नहीं लड़ेंगी.

चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंदिया ने ऐलान किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया है कि बार-बार कोरोना होने की वजह से उनकी तबियत ठीक नहीं है. सेहत में सुधार नहीं है. इसलिए चुनाव में भागदौड़ नहीं कर सकती हैं. खराब तबियत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सेहत सही नहीं होने के चलते उन्हें आराम की जरूरत है. इसलिए एक साल आराम करना चाहती हैं. यशोधरा राजे शिवपुरी से चार बार विधायक और ग्वालियर से दो बार सांसद रह चुकी हैं.

यशोधरा का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य को लड़ाने की तैयारी

यशोधरा राजे ने भले ही सेहत की बात कहकर चुनाव न लड़ने का फैसला लिया हो, लेकिन इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी बुआ का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है. शिवपुरी विधानसभा सीट गुना संसदीय क्षेत्र में आता है. ये अलग बात है कि 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से चुनाव हार गए थे. जिसके बाद उन्हें राज्यसभा के जरिए संसद भेजा गया था.

तीन केंद्रीय मंत्री समेत चार सांसद चुनावी मैदान में

ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की खबरों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि बीजेपी अब तक तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत चार सांसदों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार चुकी है. जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

1 minute ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

2 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

6 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

7 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

16 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

22 minutes ago