Nora Fatehi Song Controversy: अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा है और वो है फिल्म का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ (Sarke Chunar Teri Sarke). लेकिन ये चर्चा तारीफों के लिए नहीं, बल्कि इस गाने के अश्लील बोल और भद्दे फिल्मांकन को लेकर हो रही है.
संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने ने रिलीज होते ही ऐसा बखेड़ा खड़ा किया कि अब मेकर्स को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े हैं. भारी विरोध और ट्रोलिंग के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटाकर ‘प्राइवेट’ कर दिया गया है.
जैसे ही यह गाना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आया, वैसे ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का आरोप है कि गाने के बोल न सिर्फ भद्दे हैं, बल्कि इसमें इस्तेमाल किए गए विजुअल्स भी बेहद आपत्तिजनक हैं. नोरा फतेही के डांस स्टेप्स और ‘डबल मीनिंग’ लिरिक्स को लेकर मेकर्स को जमकर कोसा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर बढ़ते गुस्से और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंची शिकायतों को देखते हुए मेकर्स ने इस वीडियो को अब पब्लिक प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. अब अगर आप यूट्यूब पर इस गाने को ढूंढेंगे, तो वहां सिर्फ “वीडियो प्राइवेट है” का मैसेज नजर आएगा.
सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत की मशहूर हस्तियों ने भी इस गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने तो इसे गीत-लेखन के गिरते स्तर का एक नया उदाहरण बताया.
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर गाने के कंटेंट का कड़ा विरोध किया. बात यहीं नहीं रुकी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस गाने में आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्दों के इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया था.
ये भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया आखिर क्यों लिया यह बड़ा फैसला?
गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और इसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ग्लैमर के नाम पर इस तरह के ‘डबल मीनिंग’ गानों को बढ़ावा देना गलत है. पल्लू वाले हुक स्टेप और घाघरा-चोली में नोरा के डांस को लेकर भी लोग इसे ‘विवादित’ करार दे रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी है, लेकिन गाने को हटा लेना इस बात का संकेत है कि जनता के विरोध के आगे उन्हें झुकना पड़ा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों की आज कोई बरसों पुरानी मनोकामना…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…