Kesari Chapter 2: हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के पास कई सारी फिल्में हैं. अभी उनकी साल 2025 की पहली फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हो गई है. इसके अलावा हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है. वहीं पिछले कुछ समय से फैंस अक्षय कुमार और आर माधवन के कोलाबोरेशन में बन रही फिल्म केसरी चैप्टर 2 के बारे में बातें चल रही थीं. अब इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी पता चल गई है. मतलब अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह डबल खुशी का दिन है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म?
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की साल 2019 की देशभक्ति से लबरेज ब्लॉकबस्टर फिल्म केसरी की सीक्वल ‘केसरी चैप्टर 2’ की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है. अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर केसरी 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर इस फिल्म का टीजर किस दिन रिलीज होगा. अभिनेत्री अनन्या पांडे और आर. माधवन स्टारर फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया और बताया कि टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा. मोशन पोस्टर में खून से सनी ईंट की दीवार है, जिस पर गोलियों के निशान हैं और लिखा है “साहस में रंगी क्रांति…केसरी चैप्टर 2।” मोशन पोस्टर में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी जा सकती है. अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं लड़ी जाती. ‘केसरी चैप्टर 2’ का टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा.
अक्षय कुमार द्वारा इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग ‘केसरी 2’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, जानें क्या बताई मौत की असल वजह
अक्षय कुमार ने शुक्रवार को साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी’ के छह साल पूरे होने का जश्न मनाया था. अक्षय ने इंस्टाग्राम पर ‘केसरी’ की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर लिखा था, “6 साल पहले… साहस की एक कहानी ने देश को झकझोर कर रख दिया था.” इसमें आगे कहा गया, “हजारों अफगानों के खिलाफ 21 सिख. संख्या में कम, घिरे हुए लेकिन साहस के साथ आगे बढ़े और पराजित नहीं हुए. वे शेरों की तरह लड़े और लीजेंड बन गए. इतिहास ने एक अध्याय लिखा… अब, हम अगला बताते हैं. नई जंग उसी तपिश के साथ सामने होगा, भगवा फिर लहराएगा.” पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “केसरी के 6 साल पूरे होने का जश्न. केसरी की भावना का जश्न. शुरू होने वाले एक नए अध्याय का जश्न.”
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थीं. ‘केसरी’ में सारागढ़ी किले की कहानी दर्शायी गई थी, जिसमें 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी. इसमें अक्षय कुमार वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में दिखे थे. इसके अलावा बात करें अगर केसरी 2 की तो इस फिल्म में वे आर माधवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इससे पहले शैतान फिल्म में अजय देवगन संग आर माधवन की जोड़ी जमी थी. फिल्म ने कमाई भी अच्छी की थी. अब इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं. केसरी 2 में अक्षय कुमार और आर माधवन के अलावा अनन्या पांडे नजर आएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…