हैदराबाद (Hyderabad) में ऑनलाइन बेटिंग ऐप स्कैम केस (online betting app scam case) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने प्रकाश राज (Prakash Raj illegal betting case) से पूछताछ की; इस बेटिंग ऐप प्रमोशन केस (betting app promotion case) में अब राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati), विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), मांचू लक्ष्मी (Manchu Lakshmi) और अनन्या नागल्ला (Ananya Nagalla) से भी पूछताछ होगी।
Betting Apps Promotions: बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करने के मामले में अभिनेता प्रकाश राज बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बशीरबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए. प्रकाश राज से पहले भी कई अन्य सेलिब्रिटीज को इस मामले में ईडी ने नोटिस जारी किए हैं.
क्या है पूरा मामला ?
मार्च में साइबराबाद पुलिस ने प्रकाश राज (Prakash Raj) और कुछ अन्य अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके बाद प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी सफाई में कहा था कि 2017 में उन्होंने एक ऐप को प्रमोट करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन उसे आगे बढ़ाया नहीं, क्योंकि बाद में उन्हें पता चला कि यह सही नहीं था.
किसको-किसको होना ED के सामने पेश ?
हाल ही में ईडी ने फिल्म अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati), विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), लक्ष्मी मांचू (Lakshmi Manchu) और अनन्या नागल्ला (Ananya Nagalla) समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज को बुलाया है. राणा दग्गुबाती को 23 जुलाई को हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने तारीख बदलने की मांग की. वहीं, विजय देवरकोंडा को 6 अगस्त और लक्ष्मी मांचू को 13 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.
29 सेलिब्रिटीज के खिलाफ मामला दर्ज
अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म (Illegal Betting Platforms) को कथित रूप से बढ़ावा देने के आरोप में कुल 29 सेलिब्रिटीज के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज किया. इनमें टीवी एक्टर्स, टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जैसे श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिनी सुंदरराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, पद्मावती, हर्ष साई समेत कई अन्य भी शामिल हैं.
PMLA के तहत जांच जारी
जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है और यह उन पांच एफआईआर पर आधारित है, जो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की पुलिस ने दर्ज किए हैं. एफआईआर पंजागुट्टा, मियापुर, साइबराबाद, सूर्यापेट और विशाखापत्तनम पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं.
ED को क्या शक है?
ईडी को शक है कि जंगली रम्मी, ए23, जीतविन, परिमैच, लोटस365 जैसे अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म्स के प्रमोशन के जरिए बड़ी रकम की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है. जब हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने कुछ एक्टर्स से पूछताछ की, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने गलत काम नहीं किया और नैतिक कारणों से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिए. हालांकि ईडी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
