मनोरंजन

KL Rahul- Athiya Wedding Date: केएल राहुल और अथिया की शादी की तारीख फाइनल! इस दिन लेंगे सात फेरे

KL Rahul- Athiya Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. आथिया लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं. दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी वॉकल हैं और अक्सर ही साथ में नजर भी जाते हैं. इसके अलावा दोनों की शादी को लेकर भी लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) से भी बेटी की शादी को लेकर सवाल पूछा गया था. उस समय एक्टर ने कहा था, ‘जल्द होगी.’ इस बीच अब आथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की रस्में

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस और क्रिकेटर नए साल पर नए रिश्तें में बंधने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की रस्में 21 से 23 जनवरी 2023 तक होंगी. बी टाउन के बाकि कपल की तरह ही दोनों की शादी में भी परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होने वाले हैं.

 

ये भी पढ़ें- Pawan Singh का ‘लाल घाघरा’ या Khesari Lal Yadav का ‘तबला’, किसके साथ हिट रही ‘बिकनी बेब’ नम्रता मल्ला की जोड़ी

साउथ इंडियन रिती रिवाज के साथ होंगी शादी की रस्में

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर के आखिर तक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वैडिंग कार्ड भेजने वाले हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है कि दोनों की शादी की रस्में साउथ इंडियन रिती रिवाज के साथ की जाएंगी. हालांकि, कपल में से किसी ने भी अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बीते साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. उस समय अथिया अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ पहुंची थीं.बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो अथिया ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

8 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

33 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

46 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

47 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

1 hour ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago