देश

Tawang Face off: भारतीय सेना ने चीन की कोशिशों को नाकाम किया, हमारा कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं- तवांग झड़प पर बोले राजनाथ सिंह

Tawang Face off: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ससंद भवन में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के झड़प को लेकर बयान दिया. रक्षा मंत्री ने कहा कि 9 दिसंबर की रात चीनी सैनिक तवांग के यांगत्से इलाके में अतिक्रमण करने की कोशिश की थी. जिसे भारतीय सैनिकों ने असफल कर दिया और चीनी सैनिकों को वापस उनके पोस्ट तक खदेड़ दिया.

तवांग में हुए झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा कि मैं इस सदन को यह बताना चाहता हूं कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप के कारण PLA सैनिक अपने स्थानों पर वापस चले गए.

हमारी सेनाएं सदैव तत्पर- संसद में बोले राजनाथ

लोकसभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तत्पर है. मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि चीनी पक्ष को इस तरह के एक्शन के लिए मना किया गया और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया. इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है.

तवांग में हुए झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी केंद्र पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि 09 दिसंबर 2022 को PLA गुट ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया. इस झड़प में हाथापाई हुई.

उन्होंने कहा कि इस घटना के पश्चात क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें: Tawang Face Off: तवांग में जहां हुई थी भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प, वहां की सैटेलाइट इमेज आई सामने

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले आज विदेश सचिव, रक्षा सचिव, सेना के तीनों अध्यक्षों, सीडीएस और एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठक की थी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक हाईलेवल बैठक की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

15 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

55 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

1 hour ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago