मनोरंजन

‘बांग्लादेश का रहने वाला है आरोपी…6 महीने पहले आया था मुंबई’, जानें Saif Ali Khan पर हमला करने वाले का क्या है असली नाम?

सैफ अली खान पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार (19 जनवरी) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि एक आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है. प्राथमिक जांच से यह साफ हुआ कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है. पुलिस ने कहा कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और उसे दोपहर 12 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भारत का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं

डीसीपी दीक्षित गेदाम ने यह भी बताया कि आरोपी के पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके कारण उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि वह करीब 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था.

चोरी की नीयत से घर में घुसा

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आरोपी पहले भी सैफ अली खान के घर में आया था, तो डीसीपी गेदाम ने बताया कि फिलहाल इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह पहली बार चोरी की नीयत से सैफ के घर में घुसा था.

कोर्ट में होगी पेशी

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था. पुलिस बांद्रा हॉलीडे कोर्ट में दोपहर 12 बजे आरोपी को पेश करेगी और पुलिस कस्टडी की मांग करेगी.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास गिरफ्तार

शनिवार की रात 12 बजे करीब क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस को हीरानंदानी एस्टेट में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर आरोपी के होने की सूचना मिली. जिसके बाद जोन 6 के डीसीपी नवनाथ ढबले को सूचित किया गया ताकि आरोपी हाथ से न निकले. डीसीपी नवनाथ की टीम तुरंत थाने के लिए रवाना हुई, साथ में क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची लेकिन आरोपी को पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी.

झाड़ियों में छुपा था आरोपी

जिसके बाद आरोपी एक कंस्ट्रक्शन साइट पर घनी कंटीली झाड़ियों में जाकर छुप गया. जंगल के अंदर झाड़ियों में छुपने की वजह से आरोपी को खोजने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में टॉर्च और मोबाइल टॉर्च तक का सहारा लेना पड़ा और आरोपी को चारों तरफ से झाड़ियों में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने घेर लिया. जिसके बाद कंटीली झाड़ियों में से उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बांद्रा पुलिस आज बांद्रा पुलिस हॉलीडे कोर्ट में पेश करेगी. रात 2 बजे के करीब आरोपी को घंटों की मेहनत के बाद कंटीली झाड़ियों से पकड़ा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

18 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

44 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

56 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago