लाइफस्टाइल

अगर आप भी सर्दियों में जोड़ों के दर्द से है परेशान, तो जरूर खाएं गुड़ और चना, सेहत के लिए है बेहद फायदमेंद

Joint Pain In Winter: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान लोग अक्सर राहत की तलाश में रहते हैं. इसके लिए कई लोग दवाइयों और गर्म तलों का सहारा लेते हैं. तेजी से बदलते लाइफस्‍टाइल में हम अक्‍सर अपने भोजन में सभी तरह के मिनरल्स और विटामिन नहीं ले पाते, जिससे हम कई तरह की बीमारियों की शिकार हो जाते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साधारण और नेचुरल उपाय भी है जो इस समस्या का समाधान कर सकता है. हम बात कर रहे हैं गुड़ और चने के जादुई फायदे की जो न केवल जोड़ों के दर्द को कम करते हैं बल्कि आपकी सेहत के लिए कई अन्य लाभ भी प्रदान करते हैं.

गुड़ और चने का करें सेवन

गुड़ और चने के फायदे गिनाते हुए न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा, ”गुड़ और चने में प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. गुड़ और चने के सेवन से बॉडी में एनर्जी तो आती ही है, यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करने का काम करता है.”डॉ. ने आगे कहा, ”अगर आप पूरे दिन सुस्‍ती महसूस करते हैं तो गुड़ और चने का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है. दोनों ही प्राकृतिक चीजें है, इसमें मौजूद कैल्शियम, मिनरल्स और आयरन शरीर को एनर्जी से भर देते हैं.’

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

रोजाना खाली पेट गुड़ और चना खाने से इम्युनिटी काफी ज्यादा मजबूत रहता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंस्ट, जिंक, सिलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं. यह सभी मिनरल्स शरीर के लिए फ्री रेडिकल्स बचाने के साथ इम्युनिटी को मजबूत करने में काफी ज्यादा मदद करते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने के गजब के फायदे होते हैं. इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है.

यह भी पढ़ें: क्या सर्दी के मौसम में आप भी खाते हैं भिगोए हुए मुनक्के? तो यहां जान लीजिए इसे एक दिन में कितना खाना है सही

कब्ज से छुटकारा दिलाए

‘न्यूट्रिशनिस्ट ने इससे और लाभ गिनाते हुए कहा, ”कई बार बाहर के भोजन या किसी अन्‍य कारण से कब्‍ज की समस्‍या हो जाती है, जिससे पेट साफ होने में दिक्‍कत आती है, ऐसे में यह दोनों चीजें पाचन तंत्र के ल‍िए बेहतर तरीके से काम करती हैं. ये पेट साफ करने में मदद करती हैं.”इसके साथ ही गुड़ ब्‍लड को साफ करने का काम करता है, वहीं चना शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकता है.

जोड़ों के दर्द में राहत

सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ने की समस्या आम है. लेकिन गुड़ और चने में मौजूद कैल्शियम और मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. ये दोनों पदार्थ शरीर में सूजन को कम करने का काम करते हैं, जिससे दर्द में आराम मिलता है.

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने वजन पर काम कर रहे हैं, तो गुड़ और चना आपकी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. चने में मौजूद फाइबर भूख को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में सहारा मिलता है. इसके अलावा, यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

26 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

45 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

49 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

58 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago