देश

DAVOS वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2025 में भारत की विकास यात्रा को प्रस्तुत करेंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 में भाग लेने के लिए दावोस रवाना हो गए. इस दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समावेशी विकास और डिजिटल परिवर्तन की रणनीति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे.

भारत का समावेशी विकास मॉडल

दावोस रवाना होने से पहले, श्री वैष्णव ने भारत द्वारा सभी वर्गों को साथ लेकर किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के सबसे निचले स्तर तक विकास को पहुंचाने का संकल्प लिया है. बैंक खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन, शौचालय, गैस कनेक्शन, नल का पानी, और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास ने लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं. यह विकास मॉडल दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है.” उन्होंने यह भी कहा कि दावोस में समावेशी विकास, सामाजिक, भौतिक और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, और तकनीक को लोकतांत्रिक बनाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

डिजिटल इंडिया की वैश्विक पहचान* श्री वैष्णव ने भारत के डिजिटल क्रांति की सफलता पर जोर देते हुए कहा कि “डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत ने तकनीक के लोकतंत्रीकरण में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं. इससे समाज के हर तबके को सशक्त किया गया है.

विश्व भारत की आर्थिक नीतियों, डिजिटल परिवर्तन और नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए अपनाए गए तकनीकी समाधानों को समझने के लिए उत्सुक है.” डिजिटल इंडिया की नवाचारपूर्ण डिजिटल संरचना ने वैश्विक स्तर पर एक नया मानक स्थापित किया है. यह दावोस में होने वाली चर्चाओं का एक प्रमुख हिस्सा रहेगा.

भारत की भागीदारी का उद्देश्य

दावोस में भारत की भागीदारी का उद्देश्य वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करना, निवेश आकर्षित करना और भारत को सतत विकास और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करना है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

8 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

20 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

54 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago