साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. यह लोकप्रिय स्टार कपल मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के फिनाले सीजन के दूसरे एपिसोड में एक साथ काउच शेयर करता नजर आएगा. शो के नए प्रोमो में दोनों ने अपनी शादी, प्रपोजल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प और मजेदार खुलासे किए हैं.
शो के प्रोमो में जब होस्ट करण जौहर ने दोनों से पूछा कि क्या उनके बीच कोई औपचारिक प्रपोजल हुआ था, तो रश्मिका ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद विजय देवरकोंडा ने मुस्कुराते हुए राज खोला कि शादी की पहल रश्मिका की तरफ से ही हुई थी. विजय ने कहा, “यह मुझसे बार-बार कहती थी कि ‘चलो शादी कर लेते हैं’. तब मैं कहता था— ठीक है, लेकिन तुम मुझसे यह बात 100 बार पूछ चुकी हो.” इस पर रश्मिका ने सहमति जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे एक साल तक विजय से शादी को लेकर लगातार बात की थी. विजय ने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं कोई बुरा इंसान नहीं हूं, बस वक्त ले रहा था.”
रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण ने रश्मिका से उनके ‘एनिमल’ को-स्टार रणबीर कपूर और ‘पुष्पा’ को-स्टार अल्लू अर्जुन में से किसी एक को चुनने को कहा, तो रश्मिका ने बिना झिझक अल्लू अर्जुन का नाम लिया. वहीं जब करण ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री किस अभिनेत्री के साथ सबसे बेहतर लगती है, तो विजय के बोलने से पहले ही रश्मिका ने टोकते हुए कहा- “किसी के साथ नहीं.” इस पर विजय ने हंसते हुए सुखी वैवाहिक जीवन का मूलमंत्र साझा किया और कहा, “हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट बहुत सिंपल है- हमेशा अपनी पत्नी की बात मानो.”
गौरतलब है कि ‘कॉफी विद करण’ के फिनाले सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए थे, जबकि दूसरे एपिसोड में विजय-रश्मिका की जोड़ी दिखेगी. रश्मिका पहली बार इस शो का हिस्सा बनी हैं, जबकि विजय पहले अनन्या पांडे के साथ आ चुके हैं. लंबे समय तक अपनी डेटिंग की खबरों को गोपनीय रखने के बाद इस स्टार कपल ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर स्थित आईटीसी मेमेंटोस में बेहद निजी समारोह में शादी रचाई थी.
यह भी पढ़िए: “अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…