Kishtwar SPO Murder Case: रवि शर्मा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कुछ दिन पहले लापता हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं. पूछताछ में सामने आया है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे जमीन के लेनदेन को लेकर उपजा विवाद मुख्य वजह था.
घटना की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी, जब बशीर अहमद अपने सर्विस हथियार के साथ त्रिगाम पुलिस पिकेट से अचानक लापता हो गए थे. जब वह काफी समय तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और कई विशेष टीमों का गठन कर उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.
महज अगले ही दिन यानी 16 अक्टूबर को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को सबसे पहले उनका सर्विस हथियार मिल गया. इसके बाद त्रिगाम के सेरान वानी इलाके के एक घने जंगल में नाले के पास बने गड्ढे से उनका शव भी बरामद कर लिया गया, जिसे आरोपियों ने बहुत शातिर तरीके से जमीन में दफना दिया था. इस दर्दनाक खुलासे के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत किश्तवाड़ थाने में BNS की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
पुलिस जांच में जब क कड़ियां जोड़ी गईं, तो स्थानीय निवासी बशीर अहमद डार और नजीर अहमद डार नाम के दो लोगों पर शक की सुई गई. पुलिस ने जब दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पूछताछ में पता चला कि मृतक SPO ने अपनी जमीन इन आरोपियों को बेचने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गए. इसी बात की खुन्नस और पुरानी रंजिश में आरोपियों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे डाला. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक का बाकी सामान भी बरामद कर लिया है. इस बड़ी कामयाबी से पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं.
यह भी पढ़ें: नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी
-भारत एक्सप्रेस
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…