Teejan Bai Passes Away: तीजन बाई के निधन के साथ भारत ने केवल एक लोकप्रिय लोक कलाकार नहीं खोया, बल्कि एक ऐसी शक्ति खो दी जिसने प्रदर्शन कला, कहानी कहने और कलात्मक साहस की सीमाओं को विस्तार दिया.
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाके में एक अनुसूचित जनजाति परिवार में गरीबी के माहौल में जन्मी तीजन बाई ने सामाजिक पूर्वाग्रहों, व्यक्तिगत कठिनाइयों और उस समय की कठोर लैंगिक परंपराओं को चुनौती देते हुए पंडवानी की सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध कलाकार के रूप में अपनी जगह बनाई.
पंडवानी उस समय पुरुषों की कला मानी जाती थी. लेकिन तीजन बाई ने खड़े होकर ‘कपालिक शैली’ में करने का साहस किया. तंबूरा हाथ में लेकर वे योद्धाओं, ऋषियों और देवताओं का रूप धारण कर लेती थीं. उनकी आवाज में सदियों पुरानी स्मृतियां, संघर्ष और आस्था की गूंज होती थी.
तीजन बाई एक ऐसी महिला थी जो अपनी कला और व्यक्तित्व की ताकत से लिंग, वर्ग और प्रदर्शन की हर रूढ़िवादी धारणा को तोड़ दिया था. वे महाभारत की कहानी मात्र सुनाती नहीं थीं, बल्कि उसे जीया करती थीं, उसे साकार करती थीं.
उनकी विशाल कलात्मक छवि के पीछे एक बेहद सरल, स्नेही और गहरे मानवीय स्वभाव की महिला थी, जिसकी इच्छाशक्ति और उदारता आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है.
तीजन बाई ने भारतीय सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को अधिक जीवंत, अधिक निर्भीक और अनंत रूप से मानवीय बनाया. उन्होंने छत्तीसगढ़ की ध्वनियों, लयों और कहानियों को दुनिया तक पहुंचाया और हमें सबको समृद्ध किया. उनकी आवाज भारत की सांस्कृतिक स्मृति में आने वाली कई पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी.
ये भी पढ़ें: आमिर खान ही नहीं, ये 5 बॉलीवुड स्टार भी कर चुके हैं तीन-तीन शादियां, रिश्तों को लेकर रहे चर्चा में
-भारत एक्सप्रेस
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…