मनोरंजन

‘बेवकूफ हो क्या?’ लॉक अप 2 में कंगना ने राम कपूर की लगाई क्लास, कहा- ‘सुधरना है तो बचाव करना बंद करें’

Lock Upp 2: अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में ‘जनता की आवाज’ बनकर दमदार एंट्री की. शो में उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मिलकर प्रतियोगियों से खुलकर बातचीत की और उनके खेल के साथ-साथ उनके रवैये पर भी बेबाक राय रखी. इसी दौरान कंगना का सामना टीवी अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor) से हुआ, जिनके व्यवहार को लेकर उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात रखी.

राम कूपर पर बरसी कंगना

कंगना ने राम कपूर को साफ शब्दों में नसीहत देते हुए कहा कि यदि वह वास्तव में खुद में बदलाव लाना चाहते हैं, तो उन्हें हर बात पर अपना बचाव करना बंद करना होगा. उनका राम कपूर को फटकार लगाते हुए कहा कि लगातार सफाई देने की बजाय अपनी गलतियों को स्वीकार करना और उनसे सीखना ही आगे बढ़ने का सही तरीका है. कंगना की इस बेबाक टिप्पणी ने शो में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

कंगना रनौत ने कहा, “रामजी, आपको इस गेम को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने के लिए?” कंगना के कड़े अंदाज ने वहा पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट को चौंका दिया.

सच्चाई स्वीकार करूंगा- राम कपूर

इस पर राम कपूर ने कंगना रनौत को जवबा देते हुए कहा, “जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई स्वीकार करूंगा और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर तरीके से करूंगा.” कंगना ने एक बार फिर उन्हें नसीहत देते हुए कहा, “अगर खुद में सुधार करना चाहते हैं तो अपना बचाव करना बंद कर दीजिए.”

फराह खान ने भी लगाई क्लास

कंगना रनौत से पहले फराह खान (Farah Khan) ने भी राम कपूर को उनके रवैये पर कड़ा रियलिटी चेक दिया था. शो के ‘चार्जशीट’ सेगमेंट में फराह ने कहा कि जहां राम कपूर अपने लगभग हर शो में मुख्य भूमिका निभाते रहे हैं, वहीं ‘लॉक अप 2’ में वह एक बैकग्राउंड कलाकार की तरह नजर आ रहे हैं.


ये भी पढ़ें: पैपराजी को देखते ही समय रैना और मेधा शंकर ने क्यों बदला रास्ता? फैन्स ने पकड़ी ‘चोरी’


फराह की इस टिप्पणी पर राम कपूर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय उन्हें बीच में रोकने के इशारे से हाथ उठा दिया. यह देखकर फराह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका यह व्यवहार उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसमें उन्हें कुछ भी मजाकिया नहीं लग रहा. हालांकि राम कपूर ने जवाब दिया कि उन्हें यह सब मजाकिया लगता है और वह जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे. फराह ने उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि वह यहां जो बातें कर रहे हैं, असल जिंदगी में वैसी शख्सियत नहीं हैं, लेकिन राम अपनी बात पर अड़े रहे और साफ कह दिया कि अगर यही वजह है तो उन्हें शो से बाहर कर दिया जाए, क्योंकि वह खुद को बदलने वाले नहीं हैं.

इस पर फराह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि जो लोग समय के साथ नहीं बदलते, वे डायनासोर बन जाते हैं, जिस पर राम कपूर ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “तो मैं डायनासोर बन जाऊंगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

1 minute ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

2 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

18 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

21 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

35 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

44 minutes ago