मनोरंजन

Mahavatar Narsimha अब OTT पर; जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत की ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म

Mahavatar Narsimha OTT Release: भारत की सबसे सफल एनिमेटेड फिल्मों में से एक, ‘महावीर नरसिंह’, अब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है. इस फिल्म को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है और रिलीज होते ही यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती नजर आई थी. फिल्म के फैंस लंबे समय से इसके ओटीटी रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे थे, और अब इसके लिए खुशी की खबर आ चुकी है.

कब और कहां देखें ‘महावीर नरसिंह’

‘महावीर नरसिंह’, जो विष्णुपुराण, नरसिंह पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण पर आधारित है, जुलाई 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. शुरुआत में इसकी चर्चा ज्यादा नहीं थी, लेकिन दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ ने इसे धीरे-धीरे हिट बना दिया. अब फिल्म . Netflix पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी. नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है.

नेटफ्लिक्स ने अपने पोस्ट में लिखा, “इस शेर की दहाड़ किसी राज्य को हिला सकती है. देखें ‘महावीर नरसिंह’, 19 सितंबर, दोपहर 12:30 बजे, केवल नेटफ्लिक्स पर.”

ये भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Review: सिनेमाघरों में हुई रिलीज, दोनों जॉली मिलकर कॉमेडी और इमोशन में लगा रहें तड़का

फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म में भक्त प्रहलाद की कहानी दिखाई गई है, जिसमें भगवान विष्णु अपने सबसे भयंकर अवतार नरसिंह के रूप में प्रकट होकर प्रहलाद की रक्षा करते हैं. फिल्म ने भारत में 249 करोड़ रुपये और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 324.5 करोड़ रुपये की कमाई की है.

इसके साथ ही यह फिल्म महावीर सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी भी है. फिल्म के अंत में निर्देशक ने अगले पांच पार्ट्स का ऐलान किया है, जिनमें ‘महावीर परशुराम’ (2027), ‘महावीर रघुनंदन’ (2029), ‘महावीर ध्वकाधेश’ (2031), ‘महावीर गोकुलानंद’ (2033) और ‘महावीर कल्कि’ (2035–2037) शामिल हैं.

निर्देशक अश्विन कुमार का संदेश

हिंदू पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति पर आधारित फिल्मों की कमी पर बात करते हुए अश्विन कुमार ने कहा था, “यह सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि हमारे पूर्वजों, हमारी भूमि और हमारी इतिहास की गूंज है. हमें ऐसी कहानियां वापस लानी चाहिए ताकि ये गुण आने वाली पीढ़ियों में मजबूत होकर टिकें.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

14 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

45 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

58 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago