Jolly LLB 3 review: सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित जॉली एलएलबी का नया सिक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में आपको दो-दो जॉली देखने को मिलेंगे, जिनमें अच्छी खासी भिड़ंत देखने को मिलेगी. इन दोनों में असली जॉली कौन होगा ये आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा, पर ये फिल्म देखने लायक होगी या नहीं ये इस रिव्यू में हम बताएंगे.
भिड़ेंगे दो-दो जॉली
इस फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार जो जॉली एलएलबी के पहले और दूसरे भाग में नजर आए थे, इस बार साथ दिखाई देंगे, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है. ये फिल्म किसानों की आत्महत्या पर आधारित है, जो इमोशनल होगी. लेकिन डायरेक्टर ने इसमें कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया है. जो इमोशनल होने के साथ-साथ आपको खूब हंसाएगा.
इस फिल्म की सबसे जबरदस्त बात ये होने वाली है कि दोनों में से कौन सा जॉली इस बार अदालत में भारी पड़ने वाला है.
फिल्म की कहानी की शुरुआत
इस बार फिल्म की कहानी हमें राजस्थान के बीकानेर जिले के छोटे से गांव परसौल में ले जाएंगी, जहां पर एक बड़ा बिजनेसमैन अपने सपनों का प्रोजेक्ट ‘बीकानेर टू बोस्टन’ को शुरू करने के लिए गांव के किसानों की जमीनों को मंगता है लेकिन गांव के कई किसान अपनी पुश्तैनी जमीनें छोड़ने को तैयार नहीं होते, जिसके बाद शुरू होती है असली लड़ाई.
हालांकी आज के समय पर जहां लगभग हर दर्शक की यही शिकायत रहती है की बॉलिवुड के पास कहानियों की कमी है और वो अच्छी फिल्में नहीं बना रहा. लेकिन जब अच्छी फिल्में आती है तो उसपर उतना प्यार नहीं लुटाते जितने का वो हकदार होता है. ऐसे में जॉली एलएलबी भी कुछ इसी तरह की फिल्म है, जिसकी कहानी ऑरिजनल के साथ-साथ समाज के एक ऐसे मुद्दे को उठाता है जो बेहद जरुरी है.
एक्टरों ने बखूबी निभाया अपना किरदार
फिल्म में सभी एक्टर्स ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है. जहां अक्षय कुमार अपनी पुरानी मुस्कान और स्टाइल के साथ नजर आते है, वहीं अरशद वारसी हमेशा की तरह सहज नजर आते हैं. लेकिन फिल्म में अक्षय के हंसी के ठहाके और अरशद की सटायर वाली बातें दोनों ही मजेदार है.
सौरभ शुक्ला भी इस फिल्म में एक बार फिर महफिल लुटेंगे, जो पूरे फ्रेंचाइजी की जान हैं. और जिनका छोटा सा भी डायलॉग आपको हंसी से लोट-पोट करने के लिए काफी होगा.
देखें या नहीं?
हां ये फिल्म और इसकी कहानी बिल्कुल देखने लायक है. हालांकि, इस फिल्म में कुछ कमियां बेशक है लेकिन इन छोटी मोटी कमियों को नजरअंदाज किया जा सकता है क्योंकी आज के समय पर ऐसी फिल्में बहुत ही कम बन पाती है, ऐसे में इन्हें न देखना हमें दर्शक के तौर पर फैल कर देता है.
ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने ‘Kalki 2’ से किया एग्जिट, फिल्म मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


