Bharat Express DD Free Dish

Independence Day: शाहरुख, सलमान से लेकर इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह बनाया स्वतंत्रता दिवस, यहां देखें PHOTOS

Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सोनू सूद और राजकुमार राव ने अपने खास अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

Bollywood Celebs Celebrating Independence Day

Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में जश्न का माहौल है और इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार से लेकर सोनू सूद और राजकुमार राव तक कई सितारों ने आजादी के इस पर्व को खास बनाया. आइए जानते हैं किस सेलेब ने क्या कहा…

शाहरुख खान ने बेटे के साथ शेयर की खास तस्वीर

शाहरुख खान ने आजादी के 79वें साल पर अपने छोटे बेटे अबराम के साथ खास अंदाज में फैन्स को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबराम के साथ बालकनी से हाथ हिलाते हुए एक फोटो शेयर की है. इसमें मन्नत के ऊपर तिरंगा लहराता हुआ दिख रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ‘हमारी आजादी हमारी सबसे बड़ी दौलत है, प्रगति की कुंजी. सर ऊंचा और दिल खुला रखें. सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.’

सलमान खान की देशभक्ति भरी आवाज़

भाईजान ने ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो में ‘सारे जहां से अच्छा’ गाना गाकर अपने फैन्स को इस खास दिन की बधाई दी.

आमिर खान का प्रेरणादायी संदेश

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “भारत हमेशा हमें प्रेरित करता है और मिलकर बेहतर भविष्य बनाने का हौसला देता है.”

Amir khan

अक्षय कुमार का अनोखा जश्न

खिलाड़ी कुमार ने समुद्र किनारे सफाईकर्मियों के साथ समय बिताते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया और यह संदेश दिया कि स्वच्छता भी देशभक्ति का एक हिस्सा है.

अजय देवगन की शुभकामनाएं

अजय देवगन ने तिरंगे के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “इन रंगों के आगे हम सब एक हैं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

सोनू सूद और विक्रांत मैसी का देशप्रेम

सोनू सूद ने ‘फ़तेह’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अटारी-वाघा बॉर्डर पर खिंचवाई गई अपनी तस्वीरें शेयर कीं. विक्रांत मैसी ने तिरंगे की तस्वीर के साथ लिखा, “मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान.”

राजकुमार राव का भावुक संदेश

उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सलाम करते हुए कहा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

ए.आर. रहमान, करीना कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और अनन्या पांडे ने भी देशवासियों को बधाई दी. विक्की कौशल ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

अन्य सेलेब्स की पोस्ट्स

जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन और नेहा धूपिया ने भी शुभकामनाएं दीं. अनुपम खेर ने देश की तरक्की की कामना करते हुए लिखा, “प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश दिन-दुगनी, रात-चौगुनी तरक्की करे.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

राम चरण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं 

प्रियंका और कंगना की पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने तिरंगा लहराते हुए वीडियो साझा किया. कंगना रनोट ने लाल किले से पीएम मोदी के भाषण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का ज़िक्र करते हुए वीडियो पोस्ट किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

ये भी पढ़ें: करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार तक…79वें स्वतंत्रता दिवस पर इन सितारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ दिया खास संदेश

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read