Manoj Tiwari Shiv Bhajan
Manoj Tiwari Shiv Bhajan: प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी ‘मृदुल’ का नया शिव भजन ‘महादेव की कृपा है’ वेब म्यूजिक (Wave Music) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. सावन और भाद्रपद के पवित्र महीने में भोलेनाथ के भक्तों के लिए मनोज तिवारी की ओर से यह एक संगीतमय भेंट है. रिलीज होते ही इस भक्ति गीत को दर्शकों और शिव भक्तों का भरपूर प्यार मिल रहा है.
इस पूरे गाने में मनोज तिवारी मुख्य भूमिका (Main Lead) में नजर आ रहे हैं, जो एक जोगी/साधक के रूप में भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह से रमे हुए हैं. वीडियो में वे राह में चलते हुए लोगों को महादेव की महिमा बताते हैं और यह संदेश देते हैं कि जीवन में चाहें धूप हो या छांव, सुख हो या दुख, हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए बस यही कहना चाहिए कि यह सब ‘महादेव की कृपा है’.
गीत की कहानी में दिखाया गया है कि मनोज तिवारी यात्रा पर निकले हैं और सफर के दौरान उन्हें गाड़ी में महादेव स्वयं एक साधारण इंसान के रूप में लिफ्ट देते हैं. जब साथी यात्री पूछता है कि सफर कहां तक का है, तो मनोज तिवारी कहते हैं कि “जहां महादेव ले जाएं”. अंत में जब गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति अचानक गायब हो जाता है, तब उन्हें अहसास होता है कि उनके साथ स्वयं भगवान शिव विराजमान थे.
यह भी पढ़ें: सावन में अनोखी कांवड़ यात्रा: 15 से 16 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई भव्य झांकी, देखें Video
मनोज तिवारी की सुरीली आवाज और भावुक गायकी ने इस भजन में जान फूंक दी है. गाने के बोल, “दुनिया पूछे 100 सवाल, जोगी तेरा क्या है हाल… मुस्कुरा के बस कह दूं मैं, महादेव की कृपा है” भक्तों के दिलों को छू रहे हैं . उनके साथ पुष्पांजलि पटेल भी इस भक्ति भजन का हिस्सा हैं. मनोज तिवारी का यह शिव भजन सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे महादेव का सच्चा संदेश बता रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…