Urdu Conclave 2026

सावन में अनोखी कांवड़ यात्रा: 15 से 16 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई भव्य झांकी, देखें Video

सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गुरुग्राम के लिए निकली एक भव्य कांवड़ यात्रा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. करीब 15 से 16 लाख रुपये की लागत से तैयार इस कांवड़ में शिव-पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई है, जिसके साथ 30 शिवभक्तों का जत्था पैदल सफर कर रहा है.

Kanwar Yatra 2026, Haridwar, Sawan

Kanwar Yatra 2026: सावन का महीना चल रहा है और चारों तरफ भगवान शिव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा का उत्साह देखते ही बनता है, जहां सड़कों पर शिव भक्तों की अटूट आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं. इस बार हरिद्वार से गुरुग्राम के लिए निकली एक ऐसी ही कांवड़ यात्रा हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

15 से 16 लाख रुपये की भव्य कांवड़

इस कांवड़ की सबसे बड़ी चर्चा इसकी भव्यता और इस पर आई लागत को लेकर हो रही है. मीडिया से बातचीत में कांवड़िया निखिल राघव ने बताया कि इस शानदार कांवड़ को तैयार करने में करीब 15 से 16 लाख रुपये का खर्च आया है. इसकी सजावट इतनी बेहतरीन है कि देखने वाले देखते रह जाते हैं. इस कांवड़ में भगवान शिव और माता पार्वती की बेहद सुंदर और आकर्षक झांकी सजाई गई है, जो इस यात्रा को और भी ज्यादा दिव्य बनाती है.

30 शिवभक्तों का जत्था

निखिल राघव के मुताबिक इस भव्य कांवड़ यात्रा में उनके साथ कुल 30 शिवभक्तों का एक समर्पित जत्था शामिल है. यह पूरा ग्रुप हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल ही गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ है. रास्ते भर डीजे की धुन पर गूंजते शिव भजनों और इस नायाब कांवड़ की खूबसूरती को देखने के लिए लोग सड़कों के किनारे इकट्ठा हो रहे हैं. हर कोई इस अद्भुत यात्रा और शिव भक्ति के इस जज्बे की तारीफ करता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- सावन का चमत्कारी शिव मंदिर! जहां नाग देवता के प्रकट होने की है मान्यता

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read