Viral Girl Monalisa Got Bollywood Film: प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ इस बार सुर्खियों में बना हुआ है. जी हां, जहां तरह-तरह के साधु संतों और श्रद्धालुओं के बीच एक लड़की मोनालिसा भी चर्चा का विषय बन गई. महाकुंभ में फूल बेचने वाली मोनालिसा की खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. देखते ही देखते लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए लंबी कतारें लगाने लगे.
मोनालिसा, जिनका असली नाम मोनि भोसले है, इंदौर की रहने वाली हैं. वो प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष और मालाएं बेच रही थीं, तभी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. लोग उनकी खूबसूरती और खासकर उनकी आंखों की तारीफ करने लगे. वायरल होने के बाद लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए इकट्ठा होने लगे. जिसके बाद परेशान होकर मोनालिसा ने घर लौटने का फैसला किया.
वायरल होने के बाद मोनालिसा की किस्मत बदल गई. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी नई फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट किया है. बता दें, फिल्म के लिए मोनालिसा को लीड एक्ट्रेस के रूप में चुना गया है. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
ये फिल्म राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव के लिए भी डेब्यू फिल्म साबित होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, वो इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं.
वहीं सनोज मिश्रा ने एक वीडियो में बताया कि उन्होंने मोनालिसा को कास्ट करने के लिए उनके गांव का रुख किया और फिर प्रयागराज भी गए, लेकिन वो वहां नहीं मिलीं. आखिरकार, उन्होंने मोनालिसा के घर जाकर उन्हें फिल्म का ऑफर दिया. सनोज मिश्रा ने कहा कि वह मोनालिसा के करियर को संवारने की जिम्मेदारी ले रहे हैं.
बता दें कि सनोज मिश्रा पहले भी बॉलीवुड में पांच फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें ‘लफंगे नवाब’, ‘राम की जन्मभूमि’, ‘तराना’, ‘गांधीगिरी’ और ‘महिदपुर’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. वहीं मोनालिसा का ये नया सफर उनके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है.
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…