मशहूर बिजनेसवुमन और ‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज नमिता थापर इन दिनों अपनी एक पुरानी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, नमिता ने ईद के मौके पर नमाज के शारीरिक फायदों को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा. अब करीब तीन हफ्ते बाद नमिता ने एक नया वीडियो जारी कर उसी मुद्दे पर अपना जवाब दिया है.
मार्च के आखिरी हफ्ते में नमिता ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी एक सहेली ने उन्हें नमाज के फायदों के बारे में जानकारी दी. नमिता ने कहा कि नमाज पढ़ना एक तरह की ‘फुल बॉडी एक्सरसाइज’ है, जिससे शरीर में लचीलापन आता है और ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) बेहतर होता है. उन्होंने ईद को भाईचारे और एकता का संदेश देने वाला त्योहार बताया था.
ट्रोलर्स ने उठाए सवाल, परिवार को भी घसीटा
वीडियो पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन में बहस शुरू हो गई. बहुत से लोगों ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया और सूर्य नमस्कार की याद दिलाने लगे. कुछ लोगों ने तो नमिता के परिवार और उनके बच्चों को लेकर भी टिप्पणियां कीं.
नमिता का पलटवार: ‘अपमान सहना सही नहीं’
हालिया वीडियो में नमिता ने साफ कहा कि किसी के अपमान पर चुप रहना उसे बढ़ावा देने जैसा है. उन्होंने बताया कि वे पहले भी हिंदू धर्म और योग, खासकर सूर्य नमस्कार पर कई वीडियो बना चुकी हैं, लेकिन तब किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी. उन्होंने ‘डबल स्टैंडर्ड’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें हर मजहब का सम्मान करना चाहिए.
नमिता ने अपने संदेश में कहा कि नफरत फैलाने वाली चीजें बहुत जल्दी वायरल होती हैं, लेकिन हमें सकारात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए. उन्होंने ट्रोलर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘कर्म’ का फल सबको मिलता है और दूसरों के साथ गलत व्यवहार करने वालों को इसका एहसास जरूर होगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ अपनी मान्यताओं तक सीमित न रहें, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी रखें.
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…