Pachpadra Refinery Fire: राजस्थान के बालोतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पचपदरा स्थित एचआरआरएल (HRRL) रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई. यह हादसा रिफाइनरी के ‘क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट’ (CDU) के पास हुआ. आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक देखा गया. इस घटना के कारण मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम और जनसभा फिलहाल स्थगित कर दी गई है.
पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि आग पर काबू पा लिया गया है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां तैनात की गई थीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला. मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि फिलहाल प्रधानमंत्री का दौरा टाल दिया गया है.
सरकार ने इस भीषण आग के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है. मंत्रालय के अनुसार, जांच के बाद जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज शाम पचपदरा पहुंचने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा भी रद्द हो गया है. वे फिलहाल जयपुर में ही मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
रिफाइनरी प्रशासन और मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा ऑडिट और स्थिति सामान्य होने के बाद लोकार्पण की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी. फिलहाल प्रशासन की पूरी प्राथमिकता प्लांट को पूरी तरह सुरक्षित करने और आग के कारणों का विश्लेषण करने पर टिकी है.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…