Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Controversy

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. लगाए गए 5 करोड़ रुपये के आरोपों पर अब कोहली की आधिकारिक टीम की तरफ से बयान सामने आया है, जिसमें इन दावों को पूरी तरह खारिज किया गया है.

बेंगलुरु की एवन स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सीईओ ने एक पूर्व कर्मचारी के विवादित बर्ताव के चलते चार राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी न देने का ऐलान किया है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

राजनीति में बयानों का तूल पकड़ना आम है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के कुछ पुराने और नए विवादित बयानों को दोबारा चर्चा में ला दिया है. उमर खालिद, हमास की तुलना और सिख समुदाय से जुड़े इन बयानों ने राजनीतिक पारे को गर्म कर दिया है.

नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' के विजुअल्स की तारीफ के साथ ही इसके मुख्य कलाकारों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. भगवान राम, सीता और रावण का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश से जुड़े पुराने विवाद और बयान एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रोलिंग और बहस की वजह बन गए हैं.

'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अब सोशल मीडिया पर वायरल कथित चैट्स में दावा किया जा रहा है कि जान्हवी कपूर शूटिंग के दौरान कुछ कैमरा एंगल्स को लेकर असहज थीं.

Namita Thapar Trolled On Social Media: 'शार्क टैंक' जज नमिता थापर नमाज के फायदे बताने पर ट्रोलिंग हुईं. सफाई देते हुए बोलीं- हर मजहब का सम्मान करना जरूरी है, नफरत के खिलाफ हमें आवाज उठानी होगी.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार और बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने स्टेज से अपने विरोधियों और अफवाह फैलाने वालों पर खुलकर नाराज़गी जताई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम की कथित टिप्पणी ने लखनऊ में सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. अटल चौराहे पर जुटे युवाओं ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए मौलाना को जेल भेजने की मांग की है.

मैनपुरी में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ यादव महासभा ने मोर्चा खोल दिया है. संगठन का दावा है कि फिल्म में आपत्तिजनक सामग्री है जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है. कार्रवाई न होने पर समाज ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवादों के घेरे में आ गई है. मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक और "लंगोट का ढीला" जैसे संवादों को समाज का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.