National Film Awards 2025 SRK Rani: दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 सितंबर को हुए 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स इस बार सिर्फ अवॉर्ड्स तक सीमित नहीं रहे, बल्कि बॉलीवुड के दो बड़े सितारों शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की दोस्ती भी सुर्खियों में छा गई. दोनों का एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया.
दरअसल, अवॉर्ड समारोह के दौरान शाहरुख खान अपने नेशनल अवॉर्ड मेडल को पहनने में थोड़े परेशान हो गए. वह बार-बार उसे एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सही से पहन नहीं पा रहे थे. तभी उनके बगल में बैठी रानी मुखर्जी ने तुरंत नोटिस किया और उन्हें मदद की पेशकश की. रानी ने मेडल को सही से एडजस्ट कर दिया और दोनों के बीच की ये प्यारी नोकझोंक कैमरे में कैद हो गई. फैंस इस कैंडिड मोमेंट को देखकर सोशल मीडिया पर लगातार तारीफ कर रहे हैं.
इसके बाद शाहरुख ने बेस्ट एक्टर कैटेगरी में अपने साथ सम्मानित हुए विक्रांत मैसी से भी बातचीत की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में विक्रांत से पूछा कि क्या उन्होंने मेडल सही तरह से पहना है. जब विक्रांत ने उन्हें दिखाया तो शाहरुख ने थम्ब्स-अप देकर उनकी तारीफ की. यह छोटा सा पल वहां मौजूद सभी के लिए बेहद खास बन गया.
शाहरुख खान का एक और प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है. इसमें किंग खान यानी शाहरुख खान का जेंटलमैन अंदाज देखकर फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
वीडियो में रानी मुखर्जी शाहरुख खान के आगे-आगे चलती दिख रही हैं. उनकी साड़ी का पल्लू जमीन पर घिसट रहा था. तभी शाहरुख ने ये नोटिस किया और तुरंत आगे बढ़कर रानी के पल्लू को हाथों में उठा लिया. इसके बाद वो बड़ी शालीनता से रानी के पीछे-पीछे चलते रहे. और उन्होंने एक्ट्रेस को उनकी सीट पर बैठाने में भी मदद की.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “इतना क्यूट मोमेंट… जैसे बच्चे एक-दूसरे की मदद करते हैं.” वहीं, कई फैंस शाहरुख के जेस्चर की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, “एक ही तो दिल है, किंग खान कितनी बार जीतोगे?”
इस अवॉर्ड समारोह में पहली बार शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं, रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला. विक्रांत मैसी को ‘12th फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को इस साल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया.
Also Follow Bharat Express on X
– भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…