उर्फी जावेद
Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने अतरंगी फैशन सेंस से एक्ट्रेस ने सभी के जहन में अपनी छाप छोड़ दी है. इस फैशल सेंस के लिए उर्फी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करती रहती हैं. उसी फैशन के चलते एक्ट्रेस ने अच्छी-खासी फैन फॉलाइंग हासिल की है. एक्ट्रेस का हर पोस्टर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है.
इसी बीच उर्फी और उनके चाहनेवालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल गूगल ने साल 2022 की सबसे ज्यादा सर्च की गई एशियन (Most Searched Asian on Google 2022) की लिस्ट जारी कर दी है. शेयर की गई लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ के सुपरस्टार्स तक के नाम शामिल है. लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में उर्फी जावेद का नाम भी शामिल है. इतना ही नहीं बॉलीवुड की कई बड़ी हसीनाओं को पीछे छोड़ उर्फी काफी आगे निकल गई हैं.
ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai संग पुराने रिश्ते पर हुआ सवाल तो क्या बोले विवेक ओबेरॉय?
गूगल की इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम 50वी रैंक पर, जाह्नवी कपूर का नाम 65वी रैंक पर हैं. इनके अलावा जैकलीन फर्नांडिज ,अनुष्का शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, पूजा हेगड़े , शिल्पा शेट्टी, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, सारा अली खान, दिशा पाटनी को पीछे छोड़ उर्फी जावेद 43वें नंबर पर हैं. बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ उर्फी ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास, जूनियर एनटीआर को भी पीछे छोड़ दिया है. हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि एक्ट्रेस क्रिकेट प्लेयर हार्दिक पांड्ये और केएल राहुल को भी गूगल सर्च के मामले में काफी पीछे कर दिया है.
उर्फी जावेद ने बेहद कम वक्त में खुद को सभी की नजरों में उतार कर रख दिया है. एक्ट्रेस के कारनामें के आगे हर कोई फैल है. उनका अतरंगी फैशन सेंस उनकी पहचान है. उर्फी का कपड़ों के चलते बेबाकपन उवके चाहनेवालों को काफी पसंद आता है. उनके फैशन सेंस की अब तक कई सितारे भी तारीफ कर चुके हैं. इतना ही नहीं हॉलीवुड स्टार्स भी उर्फी जावेद के कपड़ों की तारीफ कर चुके हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…