देश

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की ही थी महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली हड्डियां, पिता के DNA से हुए मैच

Shraddha Murder Case: दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे है. दिल्ली पुलिस को इस केस में बड़ी सफलता मिली है. जांच टीम को महरौली के जंगलों से जो शव के टुकड़े हड्डियों के तौर पर मिले थे, उनका डीएनए श्रद्धा के पिता से मिल गए है. सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. जिसके बाद महरौली के जंगलों और गुरुग्राम से उसकी बताई जगह से पुलिस टीम ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किया था. पुलिस ने इन हड्डियों को जांच के लिए सीएफएसएल लैब भेजा था. साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए श्रद्धा के पिता का सैंपल लिया गया था.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: ‘…तो आफताब श्रद्धा के 35 टुकड़े नहीं, श्रद्धा ऐसे दरिंदे के 75 टुकड़े कर डालती’- बोलीं साध्वी प्राची

आफताब ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसने ही अपनी गर्लफेंड श्रद्धा की हत्या की थी. दिल्ली से पहले दोनों मुंबई में रहते थे. बीते मई महीने में ही दोनों दिल्ली के महरौली इलाके में शिफ्ट हुए थे. आफताब ने बताया था कि 18 मई को श्रद्धा से किसी बात पर उसकी लड़ाई हुई, इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. इन टुकड़ों को वो फ्रिज में रखा था और रोज रात एक टुकड़े को महरौली के जंगलों में फेंकता था.

पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा ने उससे रिश्ता खत्म करना चाहती थी. लेकिन आफताब को ये बात पसंद नहीं आई और उसने श्रद्धा की हत्या कर दी. हालांकि, दिल्ली पुलिस को अभी भी श्रद्धा का सिर, कपड़े और उसका मोबाइल नहीं मिला है. ऐसे में जंगल में मिली हड्डियों का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है.

स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, दिल्ली पुलिस सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि पुलिस को CFSL लोधी रोड से DNA की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में है, पॉलीग्राफी टेस्ट की भी रिपोर्ट मिल गई है इसके आधार पर आगे की जांच होगी. जो रिपोर्ट मिली है वह हमारे लिए मददगार साबित होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

16 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

39 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

50 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

58 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago