मनोरंजन

अब पाकिस्तान में शादी करेंगी Rakhi Sawant! दो शादियां टूटने के बाद एक्ट्रेस को PAK में मिला दूल्हा

Rakhi Sawant Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने अब तक दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों ही रिश्ते टूट गए. ऐसे में अब एक्ट्रेस तीसरी बार शादी करने का विचार कर रही हैं. जी हां और इस बार उनकी शादी भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में होने की उम्मीद है. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान में शादी की सोच (Rakhi Sawant Marriage)

राखी ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए पाकिस्तान में शादी करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा, ‘मुझे पाकिस्तान से बहुत सारे शादी के प्रपोजल मिल रहे हैं. जब मैं पाकिस्तान गई तो वहां के लोगों ने देखा कि मेरी पिछली दो शादियों में मुझे कितनी परेशानी झेलनी पड़ी. इसीलिए मैं अब पाकिस्तान में शादी करने के बारे में सोच रही हूं.’

इसके अलावा, राखी ने ये भी कहा कि कई पाकिस्तानी और भारतीय कपल्स शादी करके अमेरिका और दुबई में बस गए हैं और अच्छी जिंदगी जी रहे हैं. राखी मानती हैं कि इस तरह की शादियां दो देशों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देती हैं.

पाकिस्तान और भारत के रिश्ते

राखी ने पाकिस्तान के लोगों के प्रति अपनी सकारात्मक भावनाओं का भी इजहार किया. उन्होंने कहा, ‘इंडियन और पाकिस्तानी एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं कर सकते. मुझे पाकिस्तानी लोग पसंद हैं और वहां मेरे काफी फैंस भी हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘Kashmir Files’ के बाद अब खुलेंगे ‘The Delhi Files’ के इतिहास की पुरानी किताब, मिथुन चक्रवर्ती के नए लुक के साथ दमदार टीजर हुआ रिलीज

डोडी खान से शादी की प्लान (Rakhi Sawant Marriage)

वहीं राखी ने अपने कथित लवर डोडी खान के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि डोडी एक एक्टर और पुलिस अधिकारी दोनों हैं. राखी ने आगे कहा, ‘शादी पाकिस्तान में होगी, रिसेप्शन भारत में होगा और हम हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड्स जाएंगे. हम दुबई में सेटल होंगे.’वहीं डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर राखी से पूछा था कि बारात कहां लेकर आनी है.

राखी की पिछली शादियां

आपको बता दें कि राखी सावंत की पहली शादी रितेश सिंह से हुई थी. हालांकि, उन्होंने इस शादी को लंबे समय तक छुपाकर रखा था. बाद में राखी और रितेश बिग बॉस में आए, लेकिन ये शादी नहीं चल पाई. इसके बाद राखी ने दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से की, लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया. राखी ने आदिल पर कई आरोप लगाए थे और उसे जेल भी भेजा था. वहीं, आदिल ने बाद में सोमी अली से शादी कर ली.

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago