उत्तर प्रदेश

Noida : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद

नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद घायल भी हुआ है. उनके पास से अवैध हथियार और लूट तथा चोरी का माल बरामद हुआ है. इन दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा 56 टी पॉइंट के पास चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया. जिसके बाद वे नहीं रुके और भागने का प्रयास करने लगे.

पुलिस टीम ने संदिग्ध होने पर उनका पीछा किया, जिसमें मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया. जिसकी पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा (32), निवासी मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें- Noida: गौतमबुद्धनगर के जंगल में पुलिस की इनामी शूटर से मुठभेड़, फायरिंग करने के बाद दबोचा गया सिकंदर

वहीं दूसरे अभियुक्त को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान शिवम (28), निवासी जिला जापा नेपाल के रूप में हुई है. घायल बदमाश विजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, नाल में फंसा हुआ तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर और शिवम से एक चाकू बरामद किया गया है.

चोरी का सामान बरामद

थाना सेक्टर 24 से की गई लूट और चोरी किए गए 31,000 रुपए और एक मंगलसूत्र, एक चैन, तीन अंगूठी, तीन टॉप्स, चार नाक की कील, एक कुंडल, पाजेब 10 जोड़ी, बिछिया 6 जोड़ी, एक कमरबंद और एक सब्बल बरामद हुआ है. इन बदमाशों पर चोरी एवं लूट के दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. इन बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago