मनोरंजन

OMG 2 Release: सेंसर बोर्ड ने OMG 2 पर लगाई रोक, रिव्यू कमेटी को भेजी गई अक्षय कुमार की मूवी

OMG 2 Censor Board News: अक्षय कुमार की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘OMG 2’ का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हो गया. उसके बाद आज खबर आई है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्‍म को पास करने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि अभी फिल्‍म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है. यदि वहां फिल्‍म पर रोक लगती है, तो ‘OMG 2’ रिलीज नहीं हो पाएगी. ‘आदिपुरुष’ के बाद यह फिल्‍म विवादों में आ गई है, हालांकि अभी इसकी रिलीज रोके जाने की वजह सामने नहीं आई है.

अगले महीने रिलीज होनी है फिल्म
ओएमजी-2 के निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. बीते रोज यानी कि 11 जुलाई को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. यदि ये रिलीज होती है तो बॉक्सआॅफिस पर इसकी टक्कर फिल्म गदर 2 से होगी. सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी 11 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें— Bipasha Basu Baby: 5 महीने बाद बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस देख हर कोई कर रहा है उनकी तारीफ

टीजर में क्‍या नजर आया
‘OMG 2’ फिल्‍म के टीजर में अक्षय कुमार लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म में उनके अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी हैं. इनके अलावा फिल्‍म में अरुण गोविल के भी होने की जानकारी सामने आई है. यामी गौतम की भूमिका नकारात्‍मक बताई जा रही है. यह फिल्म OMG का सीक्वल है, जिसमें परेश रावल ने अभिनय किया था. हालांकि, वो दूसरे सीक्वल का हिस्‍सा नहीं बने हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago