Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

OMG 2 Release: सेंसर बोर्ड ने OMG 2 पर लगाई रोक, रिव्यू कमेटी को भेजी गई अक्षय कुमार की मूवी

Ban On OMG 2 : आदिपुरुष का विवाद अभी थमा नहीं कि अब एक और फिल्म में हिंदु अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की खबर आ रही है. सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार और यामी गौतम की फिल्म ओएमजी-2 पर रोक लगा दी है.

ओएमजी 2 फिल्म का पोस्टर- फोटो : इंस्टाग्राम

OMG 2 Censor Board News: अक्षय कुमार की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘OMG 2’ का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हो गया. उसके बाद आज खबर आई है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्‍म को पास करने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि अभी फिल्‍म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है. यदि वहां फिल्‍म पर रोक लगती है, तो ‘OMG 2’ रिलीज नहीं हो पाएगी. ‘आदिपुरुष’ के बाद यह फिल्‍म विवादों में आ गई है, हालांकि अभी इसकी रिलीज रोके जाने की वजह सामने नहीं आई है.

अगले महीने रिलीज होनी है फिल्म
ओएमजी-2 के निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. बीते रोज यानी कि 11 जुलाई को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. यदि ये रिलीज होती है तो बॉक्सआॅफिस पर इसकी टक्कर फिल्म गदर 2 से होगी. सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी 11 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें— Bipasha Basu Baby: 5 महीने बाद बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस देख हर कोई कर रहा है उनकी तारीफ

टीजर में क्‍या नजर आया
‘OMG 2’ फिल्‍म के टीजर में अक्षय कुमार लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म में उनके अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी हैं. इनके अलावा फिल्‍म में अरुण गोविल के भी होने की जानकारी सामने आई है. यामी गौतम की भूमिका नकारात्‍मक बताई जा रही है. यह फिल्म OMG का सीक्वल है, जिसमें परेश रावल ने अभिनय किया था. हालांकि, वो दूसरे सीक्वल का हिस्‍सा नहीं बने हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital