खेल

IND vs WI First Test: लंच तक भारतीय गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, वेस्टइंडीज ने 68 रनों पर गंवाए 4 विकेट

India VS West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरूआत हो चुकी है. पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया हुआ है. लंच के समय तक वेस्टइंडीज के चार बल्लेबाजों को भारतीय टीम पवेलयन का रास्ता दिखा चुकी है. मेजबान टीम ने लंच तक 4 विकेट खोकर 68 रन बना लिये हैं. अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों तेगनारायण चंद्रपॉल (12) और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (20) को पवेलियन की राह दिखायी.

शारदुल ठाकुर ने डेब्यू कर रहे रेमंड रीफर को 2 रनों पर विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया तो वही जडेजा ने लंच से ठीक पहले जर्मेन ब्लैकवुड 14 रनों पर आउट किया. वहीं वेस्ट इंडीज के तरफ डेब्यू कर रहे एलिक अथानजे 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

लंच के बाद वेस्टइंडीज को लगा पांचवा झटका

लंच के बाद मैच फिर से शुरू हुआ तो वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही. भारतीय स्पीनर रविंद्र जडेजा ने उन्हें पांचवा झटका दे दिया. सर जडेजा ने जोशुआ डि सिल्वा के रूप में अपना दूसरा विकेट हालिस किया. मेजबान टीम का स्कोर फिलहाल 5 विकेट पर 76 रन हो गया है.

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, श्रीलंका में होगी दोनों देशों के बीच भिड़ंत, PCB को एक और झटका

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया

वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करने का फैसला किया. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और इशान किशन टेस्ट में डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं आखिरी ग्यारह में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने वापसी की है. वेस्टइंडीज के लिए एलिक अथानजे अपने टेस्ट करियर का आगाज किया है.

कैसी है भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, जेसन होल्डर, जोशुआ डीसिल्वा (विकेटकीपर), रहकीम कॉर्नवेल, अल्जारी जोसेफ, केमार रेमाच, जोमेल वॉरिकोन

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 minute ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

7 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

38 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

59 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago