विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
Ind VS Pak: चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार यानी 23 फरवरी को हुए भारत-पाकिस्तान मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तेज शतक लगाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई और पाकिस्तान को हरा दिया. भारत की इस बड़ी जीत पर फिल्मी सितारों ने भी खुशी जाहिर की है. वहीं अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के शतक होते ही जमकर प्यार लुटाया और अपने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वे जीत के बाद थम्प्स अप करते नजर आ रहे हैं.
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे कैमरे की तरफ देखकर थम्सअप कर रहे हैं. अनुष्का ने इस फोटो के साथ हाथ जोड़ने वाला और दिल वाला इमोजी लगाया, जो उनके प्यार और गर्व को दिखाता है. विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वे चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिससे पूरे देश को उन पर गर्व है.
भारत और पाकित्सान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दुनिया भर में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच सोनम कपूर रविवार को पति आनंद आहूजा के साथ दुबई पहुंची जहां वह मैच का लुफ्त उठाती नजर आई. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ पोज देते हुए दो तस्वीरें पोस्ट की. पहली तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए, जबकि दूसरी तस्वीर में आनंद आहूजा और सोनम कपूर साथ में एक और पोज देते नजर आए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा. जहां एक तरफ वे अपना जन्मदिन मना रही थीं वहीं दूसरी तरफ भारत की जीत ने उनकी इस खुशी पर चार चांद लगा दिए. एक्ट्रेस ने क्रिकेट स्टेडियम में ही डबल जश्न मनाया. उन्होंने अपना 30वें बर्थडे और भारत की जीत की खुशी के मौके पर केक काटा और इस दौरान की झल्कियां भी शेयर कीं.
यह भी पढ़ें: क्या फिर कानूनी पचड़े में फंसे Munawar Farooqui? शो‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ FIR दर्ज
बॉलीवुड के लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर ने भारत की जीत की खुशी में सोशल मीडिया पर बधाई दी. उन्होंने लिखा- विराट कोहली जिंदाबाद. हम सभी को आप पर बहुत-बहुत भरोसा है.
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ के स्टार्स ने भी दुबई में मैच का आनंद लिया और भारतीय टीम को चीयर किया. पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार को भी मैच के दौरान एक्साइट होते देखा गया. वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार चिरंजीवी भी भारतीय टीम को चीयर करते दर्शक दीर्घा में नजर आए. भारत की जीत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी टीम इंडिया को बधाई दी और इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…