यूटिलिटी

दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख से खाते में आ सकते हैं 2500 रुपये, जानिए किसे मिलेगा लाभ?

Delhi Women 2500 Rupees Scheme: दिल्ली की सत्ता में भाजपा की सरकार ने 27 साल बाद वापसी की है. दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा से पहली बार जीतकर आई 50 साल की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी ले ली है. वहीं, अब जब दिल्ली को अपना मुख्यमंत्री मिल चुका है तो चर्चा इस बात की भी तेज हो गई है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद अब दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे? तो चलिए जानते हैं इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा है?

क्या है 2500 रुपये वाली स्कीम?

दरअसल, दिल्ली में चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान हर पार्टी तमाम वादे कर रही थी जिसमें से बीजेपी द्वारा एक ये वादा किया गया था कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की राशि हर महीने दी जाएगी. ऐसे में लाजमी है कि अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है तो महिलाओं को दिए गए वादे को पूरा करने का समय है.

कब से आएंगे महिलाओं के खाते में पैसे?

बता दें दिल्ली की महिलाओं को भाजपा ने चुनाव से पहले हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त मिल जाएगी. यानी अगले महीने से दिल्ली की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू हो सकती है. बता दें फिलहाल इसे लेकर दिल्ली की नई सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: MahaKumbh 2025: अमृत स्नान से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 36 ट्रेनें रद्द… कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं कैंसिल? देखें पूरी लिस्ट

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

बता दें सरकार की ओर से जो भी योजनाएं लाई जाती हैं. उनका ज्यादातर लाभ जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है. दिल्ली भाजपा सरकार की ओर से फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि इस योजना को लेकर क्या पत्रताएं और क्या क्राइटेरिया होगा. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सरकार की इस योजना का लाभ दिल्ली की लाखों महिलाओं को मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

45 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago