महाकुंभ 2025

Mahakumbh: प्रयागराज आए बोनी कपूर ने लगाई संगम में डुबकी, गंगा मैया से की प्रार्थना; शेयर किया अपना अनुभव

Boney Kapoor At Mahakumbh: बॉलीवुड फिल्म निर्माता एवं बंगाल टाइगर्स क्रिकेट टीम के ऑनर बोनी कपूर ने प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्‍नान किया. उन्‍होंने मां गंगा में डुबकी लगाने और महाकुंभ का हिस्‍सा बनने का अपना धार्मिक अनुभव भी शेयर किया. महाकुंभ आने का यह मौका उनके लिए खास था, इसके अनुभव ने उन्हें बेहद प्रभावित किया. बोनी कपूर ने कहा कि वह पहले भी कई बार इस धार्मिक मेले में आए थे, लेकिन इस बार का नजारा बिल्कुल अलग था.

बोनी कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा-


“यहां (प्रयागराज महाकुंभ) का अनुभव बहुत ही अद्भुत रहा. मैंने इस तरह का दृश्य शायद पहले कभी नहीं देखा. यहां श्रद्धालुओं का उमड़ता सैलाब, भक्तिमय वातावरण बहुत खास है.”

गंगा मैया से लंबी उम्र की कामना

महाकुंभ में अपनी यात्रा के दौरान बोनी कपूर ने गंगा मैया से प्रार्थना की और उनसे 24 साल तक जीवित रहने की कामना की, ताकि वह अगले महाकुंभ में भी शामिल हो सकें. बोनी कपूर ने बताया कि उनकी उम्र अब 70 साल हो चुकी है और उन्होंने गंगा से प्रार्थना की कि वह 94 साल तक जीवित रहें, ताकि वह अगले कुंभ मेले का अनुभव कर सकें. इसके अलावा, उन्होंने अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के लिए भी प्रार्थना की और अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांगी.

संगम पर स्नान के दौरान की अनुभूति

बोनी कपूर ने गंगा स्नान के बाद कहा, “यह सच में एक स्वर्गीय अनुभव था. ऐसा लग रहा था जैसे मैं तैर रहा हूं. इस प्रकार का भव्य वातावरण और यहां की भक्ति ने मुझे बहुत शांति दी. मैं पहली बार कुंभ मेला में आया हूं और यह सच में एक अविस्मरणीय अनुभव था.”

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का यह अनुभव उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पल बन गया है और इसे वह हमेशा याद रखेंगे.

कल्कि धाम में CMD उपेन्‍द्र राय से भेंट

प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के अलावा, बोनी कपूर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित श्री कल्कि धाम का दौरा किया था. वहां उन्होंने श्री कल्कि धाम के पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय से मुलाकात की और श्री कल्कि धाम के निर्माण कार्य पर खुशी जताई. श्री कल्कि धाम में भगवान कल्कि का भव्य मंदिर बन रहा है, जिसे लेकर बोनी कपूर ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की थी.

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में लिया हिस्‍सा

कुछ दिनों पहले बोनी कपूर ओडिशा में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) का मैच देखने भी पहुंचे थे. वह बंगाल टाइगर्स क्रिकेट टीम के मालिक भी हैं. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनकी मुलाकात हुई, जो एक और खास पल था. इस दौरान उन्‍होंने आयोजन में शामिल होकर क्रिकेट के प्रति अपनी रुचि को दर्शाया.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने बताई कल्कि धाम की महत्ता, संभल आए फिल्म निर्माता बोनी कपूर

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago