मनोरंजन

एक बार फिर Ranveer Singh ने पॉर्न स्टार Johny Sins के साथ मिलाया हाथ, वीडियो देख लोगों ने दिया रिएक्शन

Ranveer Singh and Johnny Sins New AD: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह उन एक्टर्स में से हैं जो एक्सपेरिमेंट करने में भरोसा रखते हैं. कई बार वह कुछ ऐसा करते हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है जैसे कि हाल ही में किया उनका पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स के साथ विज्ञापन. दरअसल रणवीर सिंह जॉनी सिंस के साथ पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण ब्रांड Bold Care को प्रमोट करने के लिए मजेदार एड में एक साथ नजर आ रहे हैं.

दोनों के इससे पहले एक ऐड का प्रोमो भी रिलीज हुआ था. उनके उस एड वीडियो को लेकर सोशल  मीडिया पर जमकर हंगामा भी हुआ था, उनके वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए थे. लेकिन अब दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है जिसे रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. हालांकि इस बार जिस प्रोडक्ट का विज्ञापन किया गया है उसे देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे.

मेल सेक्सुअल हेल्थ पर बना एड

रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए एड वीडियो को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘देखभाल करना साहसिक है.’ एड वीडियो में रणवीर के साथ एडल्ट मूवी स्टार जॉनी सिन्स दिख रहे हैं और दोनों आमने सामने बैठे हुए हैं. रणवीर सिंह इस एड में होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं और जॉनी सिन्स डॉक्टर बने हुए हैं. दोनों मेल सेक्सुअल हेल्थ को लेकर बात कर रहे हैं. बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह बोल्ड केयर के को-फाउंडर के रूप में शामिल हुए हैं, हालांकि वो एक साल पहले से ही ब्रांड के साथ काम कर रहे थे.

भन्नाया MBA वालों का दिमाग

विज्ञापन में रणवीर सिंह स्प्रे की प्रभावशीलता के बारे में जॉनी सिन्स से सवाल करते हैं, जिसके जवाब में जॉनी बड़ी चतुराई से एमबीए वालों का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि, स्प्रे वास्तव में एमबीए के विपरीत काम करता है. इस वीडियो की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसके रिलीज होने के केवल 3 घंटों के भीतर ही इसे 3 मिलियन बार देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें:तापसी पन्नू की शादी का वीडियो हुआ लीक, लाल सूट में सजी-धजी नजर आई एक्ट्रेस, देखें Wedding Video

फैंस ने दिया रिएक्शन

रणवीर सिंह और जॉनी सिंस को एक बार फिर साथ देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. जहां कुछ लोग एडल्ट स्टार को डॉक्टर और रणवीर को उनसे सवाल जवाब करता देख वीडियो पर खूब मजे लें रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा अजीब बात है कि डॉक्टर और मरीज दोनों एक जैसे दिखते हैं. दूसरे यूजर ने कहा. रणवीर सिंह ने इसे जारी रखा है और उन्हें किसी की चिंता नहीं है.

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लास्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी. लेकिन वह अब सिघम अगेन में नजर आने वाले हैं जिस रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

11 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

29 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

45 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago