चुनाव

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ी, बोले- सनातन धर्म विरोधी नारे नहीं लगा सकता

Congress spokesperson Gaurav Vallabh resigned: कांग्रेस के प्रवक्ता और राजस्थान की उदयपुर विधानसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी छोड़ने का कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि ना तो वे सनातन का विरोध कर सकते हैं और ना ही सुबह-शाम वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं. ऐसे में वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं.

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि भावुक हूं, मन व्यथित है. काफी कुछ कहना चाहता हूं लेकिन मेरे संस्कार मुझे ऐसा करने से रोक रहे हैं. जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे. मुझे लगता है कि सच को छिपाना अपराध है इसलिए में आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं.

कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि मैं वित्त का प्रोफेसर हूं. पार्टी में आने के बाद मुझे प्रवक्ता बनाया. कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से देश की जनता के सामने रखा. पिछले कुछ दिनों से मैं पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं. जब मैंने पार्टी जाॅइन की तो लगा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है इसलिए यहां युवा और बौद्धिक लोगों की कद्र होती है. पिछले कुछ समय से मैं महसूस कर रहा हूं कि पार्टी नये आइडिया वाले युवाओं के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती.

पार्टी का जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद नहीं

गौरव वल्लभ ने आगे लिखा कि पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्शन पूरी तरह से टूट चुका है. जो नये भारत की आकांक्षा को नहीं समझ पा रही है. इस कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही है ना ही मजबूत विपक्ष की भूमिका में. इससे मेरे जैसे हजारो कार्यकर्ता हतोत्साहित होते हैं. राजनैतिक रूप से बड़े नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए. जब तक एक कार्यकर्ता नेता को सुझाव नहीं दे सकता तब तक सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, बोले- ‘आज बड़ा फैसला लूंगा’

ये भी पढ़ेंः Weather News: देश के इन 3 बड़े राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

59 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago