देश

Karnataka: डेढ़ साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

Karnataka: कर्नाटक के विजयपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लाचयान गांव में एक डेढ़ साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है. बच्चे को बचाने के लिए राहत कार्य लगातार जारी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक बुधवार की शाम एक खेत में खेलते समय बच्चा नए खोदे गए बोरवेल में गिर गया. इसके बाद हड़कंप मच गया था. उसके माता-पिता और गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया. राहत कार्य अभी भी जारी है.

बच्चे की पहचान सात्विक मुजागोंडा के रूप में हुई है. वह विजयपुरा के इंडी तालुक के लछना गांव के रहने वाले शंकरप्पा मुजागोंडा और पूजा मुजागोंडा का बेटा है. इस घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मच गया है. लोगों ने खेत की ओर जाने से अपने बच्चों के मना कर दिया है. तो वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि गन्ने और नींबू की फसल की सिंचाई के लिए बच्चे के माता-पिता ने खेत में बोरवेल खुदवाया था. मंगलवार को ही बोरवेल खोदा गया था और इसको खुला ही छोड़ दिया गया था. बुधवार की शाम को ही बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल के पास पहुंच गया और करीब 6 बजे वह बोरवेल में गिर गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरवेल की गहराई करीब 400 फीट है और पुलिस अधिकारियों को शक है कि बच्चा करीब 15 से 20 फीट नीचे फंसा हुआ है.

अधिकारी लगातार घटनास्थल पर बने हुए हैं और बोरवेल में लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है. अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवा विभाग, पुलिस के संयुक्त बचाव अभियान से बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं. वहीं बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सभी लगातार बच्चे के बचने की प्रार्थना कर रहे हैं.

उद्योग मंत्री ने जताया दुख

घटना को लेकर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एम.बी. पाटिल ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही जिले के अधिकारियों को तेजी से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ही वह लगातार घटना का अपडेट ले रहे हैं. उन्होंने जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक से भी फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बच्चे को जल्द से जल्द बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-UP Weather Today: दो महीने जमकर सताएगी प्रचंड गर्मी, लू के थपेड़ों से बुरा हो जाएगा हाल, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

5 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

7 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

13 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

33 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

45 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

46 minutes ago