मनोरंजन

Pathan Controversy: ‘अपनी बेटी के साथ ये फिल्म देखें’- ‘पठान’ विवाद पर एमपी विधानसभा स्पीकर ने दिया Shahrukh Khan को चैलेंज

Pathan Controversy: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ में भगवा आउटफिट को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मध्य प्रदेश के विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने भी पठान का विरोध (Pathan Controversy) किया है. इससे पहले गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भी बीते दिनों चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर गाने के सीन मे बदलाव नहीं किया गया तो फिल्म को प्रदेश में रीलिज किए जाने की अनुमति दी जाए या नहीं उस पर विचार किया जाएगा. अब इस फेहरिस्त में विधानसभा स्पीकर भी शामिल हो गए हैं.

असेंबली स्पीकर गिरीश गौतम ने कहा कि शाहरुख खान को अपनी बेटी के साथ ये फिल्म देखनी चाहिए और तस्वीर भी अपलोड करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शाहरुख को दुनिया को बताना चाहिए कि वो इसे अपनी बेटी के साथ देख रहे हैं. मैं आपको पैगंबर पर एक ऐसी ही फिल्म बनाने और चलाने की चुनौती देता हूं.

कांग्रेस नेता ने भी किया विरोध

वहीं, कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इस फिल्म का विरोध (Pathan Controversy) करते हुए कहा कि ये हमारे मूल्यों के खिलाफ है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि ये पठान के बारे में नहीं है, बल्कि परिधान के बारे में है. भारतीय संस्कृति में, किसी भी महिला को इस तरह के कपड़े पहनने और सार्वजनिक रूप से उस दृश्य को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं होगी, चाहें वह हिंदू, मुस्लिम हो या किसी और धर्म को मानने वाला हो.

‘बेशर्म रंग’ में दीपिका का ग्लैमरस अवतार

बता दें कि पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग के रिलीज होने के बाद से ही विवाद शुरू गया था. पहले हिंदू संगठन के लोगों ने इसे मुद्दा बनाया. उसके बाद अब राजनीतिक दलों के नेता भी इसका विरोध कर रहे है. ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका का अब तक का सबसे ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है. दीपिका-शाहरुख के इंटीमेट डांस को देखकर भी लोग हैरान है.

ये भी पढ़ें : Pathan Controversy: बनारस में शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान का मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे

गौरतलब है कि पठान फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. लेकिन उससे पहले इसे बॉयकाट करने की मांग भी तेज है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 minute ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

16 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago