Pati Patni Aur Woh 2: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. लेकिन शूटिंग के दौरान प्रयागराज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां फिल्म की टीम के एक सदस्य पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया.
मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
यह घटना 27 अगस्त की है, जब प्रयागराज के थॉर्नहिल रोड पर फिल्म की शूटिंग चल रही थी. पुलिस के मुताबिक, बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कुछ स्थानीय युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग फिल्म के स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने एक्शन लिया और सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई.
प्रोडक्शन टीम की ओर से लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी. जांच के बाद पुलिस ने मेराज अली नाम के व्यक्ति को इस मामले में मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे जांच की जा रही है और बाकी शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश चल रही है.
इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने फिल्म यूनिट को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और कहा है कि आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.
ये भी देखें- Birthday Special : शादियों में गाने गाता था ये सिंगर, आज रखता है 50 करोड़ का नेटवर्थ, कहलाते हैं ‘जेन-जी’ के फेवरेट
‘पति पत्नी और वो 2’ साल 2019 में आई हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आए थे. इस बार फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…