देश

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से मची भयंकर तबाही, 3 लोगों की हुई मौत, 4 लोग लापता

Cloudburst In Ramban: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आज भारी बारिश और बादल फटने की वजह से भारी तबाही मच गई. अबतक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 4 लोग लापता हैं.

प्रशासन के अनुसार रामबन जिले के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति बन गई है. जिसकी वजह से इलाके के कई मकानों को नुकसान पहुंचा है. कुछ तो पूरी तरह पानी में बह गए हैं. हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिये हैं. सर्च ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं, ताकि लापता लोगों को ढूंढा जा सके.

रामबन में तबाही

राहत टीमें मौके पर पहुंची

अधिकारियों का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है. मौसम विभाग ने भी बारिश की आशंका जताई है. जिसको देखते हुए और टीमें भेजी जाएंगी. लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है.

अगस्त महीने में भी मची थी तबाही

साल 2025 के अगस्त महीने में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने से भयंकर तबाही मची है. प्रदेश में लगातार फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड जैसी आपदाएं हो रही हैं. जिसमें सबसे ज्यादा जम्मू क्षेत्र प्रभावित हुआ है.

मौके पर पहुंचे अधिकारी

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ऐतिहासिक सिख तीर्थ स्थलों की हालत खस्ता, सरकार नहीं ले रही कोई सुध, रिपोर्ट में जताई गई चिंता

जम्मू में बादल फटने से 36 से ज्यादा मौतें

पिछले हफ्ते भी जम्मू कश्मीर के कई इलाकों जिसमें सांबा, कठुआ, रियासी और जम्मू में भीषण बारिश ने भारी तबाही मचाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन आपदाओं में 36 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी. वहीं उपरी इलाकों में बादल फटने की घटनाओं की वजह से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.

बता दें कि, 14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना हुई थी. जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई. यह इलाका माता वैष्णो देवी मार्ग पर स्थित है. समुद्र तल से 9 हजार फिट की ऊंचाई पर बसे किश्तवाड़ इलाके में बादल फटने से कई घर, मकान और कैंप बह गए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 minute ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

4 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

18 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

27 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

40 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

42 minutes ago