हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस धमाका: पवन कल्याण-बॉबी देओल की फिल्म ने ₹44.20 करोड़ की ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़े – Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection।
Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा का जादू देखने को मिल रहा है. अहान पांडे और अनीता पड्डा स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में ही 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस रोमांटिक फिल्म के बीच में सिनेमाघरों में एक एक्शन ड्रामा फिल्म ने दस्तक दी है जो साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण और बॉबी देओल की हरि हर वीरा मल्लू थी. यह फिल्म बीते दिनों यानी 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. अब रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. ओपनिंग डे पर पवन कल्याण की फिल्म ने अपने कलेक्शन से सैयारा और छावा को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है.
सैकनिक्ल की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू ने रिलीज के पहले दिन प्रीमियर पर भारत में 12.7 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद गुरुवार को इस फिल्म ने 31.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली. हरि हर वीरा मल्लू के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 44.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अगर इसके प्रीमियर डे कलेक्शन को न काउंट किया जाए तब भी अपने पहले दिन के कलेक्शन के साथ हरि हर वीरा मल्लू ने छावा और सैयारा को पीछे छोड़ दिया है.
हरि हर वीरा मल्लू ने ओपनिंग डे पर भी छावा और सैयारा जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. विक्की कौशल स्टारर ने अपने पहले दिन 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं सैयारा ने 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि अब यह फिल्म आने वाले दिनों में कैसा कलेक्शन करती है यह देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें: अभिनेत्री Jennifer Winget का सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा, बताया उनका दिल किसके पास है
हरि हर वीरा मल्लू में बॉबी देओल और पवन कल्याण के अलावा निधि अग्रवार, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह पीरियड ड्रामा फिल्म है जो दो भागों में रिलीज होगी. इसके पहले पार्ट का नाम हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1 स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट है तो वहीं दूसरे पार्ट का नाम हरि हर वीरा मल्लू भाग 2 युद्धक्षेत्र होगा. इसके पहले पार्ट में 17वीं की कहानी को दिखाया गया है जब 1684 में छत्रपति शिवाजी के देहांत के बाद मुगल सम्राट औरंगजेब के अत्याचार की कहानी को दिखाया गया है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…