Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस का 19वां सीजन शुरू तो धीमी रफ्तार से हुआ था, लेकिन मिड सीजन तक आते-आते इसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली. गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट जैसे सितारों के बावजूद शो रेटिंग्स में थोड़ा पीछे चल रहा था. हालांकि, 7 दिसंबर को हुए फिनाले ने पूरी बाजी पलट दी. इस फिनाले ने सालों पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए बार्क (BARC) रेटिंग में पहला स्थान हासिल किया है.
इस शानदार सफलता के पीछे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का बड़ा हाथ माना जा रहा है. फिनाले से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की धमकी मिली थी. लेकिन पवन सिंह ने इन धमकियों की परवाह नहीं की और शो का हिस्सा बने. सलमान खान और पवन सिंह को एक साथ टीवी पर देखना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था. दोनों ने न केवल मंच साझा किया, बल्कि पवन सिंह ने सलमान को अपने भोजपुरी गानों पर डांस भी कराया.
टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 19 के फिनाले ने ‘अनुपमा’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे दिग्गज शोज को भी पीछे छोड़ दिया है. हैरानी की बात यह है कि पूरे सीजन यह शो टॉप 5 या 10 में बना रहता था, लेकिन फिनाले के दिन यह सीधा नंबर 1 पर पहुंच गया. पवन सिंह की लोकप्रियता ने हिंदी और भोजपुरी दोनों ही दर्शकों को टीवी से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया.
बार्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के बाद ‘अनुपमा’ दूसरे और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ तीसरे नंबर पर है. पवन सिंह का दूसरा शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ चौथे पायदान पर रहा. वहीं, ‘तुम से तुम तक’ पांचवें और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सातवें नंबर पर खिसक गया है. दूसरी तरफ, ‘इंडियन आइडल’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे बड़े शोज की रेटिंग में भारी गिरावट देखी गई है, जो क्रमशः 24वें और 35वें स्थान पर हैं.
पवन सिंह अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं हैं. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के बाद उनकी लोकप्रियता हिंदी दर्शकों के बीच जबरदस्त बढ़ी है. मेकर्स अब उनकी इसी ‘पॉपुलैरिटी’ को भुना रहे हैं. फिनाले में उन्होंने नीलम गिरी के साथ परफॉर्म किया और एक कंटेस्टेंट को रेस से बाहर भी किया. उनके आने से शो को जो ‘बंपर टीआरपी’ मिली है, उसने साबित कर दिया है कि पवन सिंह मौजूदा वक्त के असली ट्रेंडिंग स्टार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…