देश

दिल्ली-पुणे और प्रयागराज में रफ्तार का कहर, दिल्ली पुलिस की वैन की टक्कर समेत अलग-अलग हादसों में 6 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार सुबह मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा पुणे ग्रामीण के देहुरोड इलाके में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ.

मुंबई से पुणे जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान सिद्धांत आनंद (22) और दिव्यराज सिंह राठौड़ (23) के रूप में हुई है. इसके अलावा, इस हादसे में निहाल तंबोली (20) और हर्षवर्धन मिश्रा (22) घायल हुए हैं.

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा ज्यादा स्पीड होने के कारण हुआ. आगे चल रही गाड़ी अचानक धीमी हुई और पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल भेज दिया है.

दिल्ली पुलिस की वैन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में एक हादसा सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन से टक्कर लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, वैन के ड्राइवर से गलती से एक्सीलेटर दब गया था, जिसके कारण वैन सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर चढ़ गई.

इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में मजार चौराहे के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ.

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार चार युवक कटरा से शोभा यात्रा देखकर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई. टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरे, तभी अंधेरे में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया.

इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


ये भी पढ़ें: UP News: लंबे इंतजार के बाद खुलेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस दिन होगा उद्घाटन, 45 दिन में उड़ानें होंगी शुरू


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

19 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago