Prince Yuvika Separation: टीवी और सोशल मीडिया के सबसे चहेते कपल्स में से एक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई रोमांटिक पोस्ट या उनकी प्यारी बेटी की तस्वीर नहीं, बल्कि कुछ ऐसा है जिसने उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. इंटरनेट पर इस समय जोरों से चर्चा है कि इस कपल की शादीशुदा जिंदगी में शायद कुछ खटपट चल रही है.
दरअसल सोशल मीडिया के दौर में किसी रिश्ते के उतार-चढ़ाव का अंदाजा आजकल इंस्टाग्राम से ही लगाया जाता है. हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि प्रिंस और युविका ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. जैसे ही यह बात सामने आई दोनों के चाहने वाले हैरान रह गए. लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या वाकई इस कपल के बीच दूरियां आ गई हैं? हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक न तो प्रिंस ने कुछ कहा है और न ही युविका की तरफ से कोई बयान आया है.
ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रिंस और युविका के रिश्ते को लेकर इस तरह की खबरें आ रही हों. पिछले साल भी यह अफवाह उड़ी थी कि दोनों अलग रह रहे हैं. उस वक्त युविका ने खुद सामने आकर इन खबरों का खंडन किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने हंसते हुए बताया था कि उनके घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके कारण प्रिंस के कहने पर ही वह कुछ दिनों के लिए अपनी मां के घर रहने चली गई थीं. लोगों ने इसे गलत समझ लिया और उनके अलग होने की खबरें फैला दीं.
कुछ समय पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में युविका ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की थी. उन्होंने माना था कि शादीशुदा जिंदगी में कभी-कभार छोटी-मोटी अनबन होना आम बात है. युविका ने मजाकिया और सीरियस अंदाज में कहा था कि शायद उनके रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गई थी लेकिन जल्द ही दोनों ने मिलकर सबकुछ ठीक कर लिया.
प्रिंस और युविका की लव स्टोरी ‘बिग बॉस’ के घर से शुरू हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. साल 2018 में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी. शादी के करीब 6 साल बाद, यानी साल 2024 में IVF के ज़रिए उनके घर एक नन्ही परी की किलकारी गूंजी. कपल ने अपनी बेटी का नाम एकलीन रखा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…