मनोरंजन

केरल के इस मंदिर की सुरक्षा करेगा ये रोबोट हाथी, फिल्म एक्ट्रेस Priyamani ने किया किया दान

कोच्चि, 18 मार्च गैर लाभकारी संगठन ‘पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया’ (पेटा) ने अभिनेत्री प्रियामणि के साथ मिलकर कोच्चि के त्रिक्कायिल महादेव मंदिर में एक मशीनीकृत हाथी दान किया है. दरअसल, मंदिर ने जीवित हाथियों को मंदिर में न रखने का फैसला लिया था. मंदिर ने यह निर्णय भी लिया कि वे किराए पर भी हाथी नहीं लेंगे. ऐसे में अब उन्हें पेटा ने एक यांत्रिक हाथी गिफ्ट किया है. इस मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान के लिए हाथी की जरूरत होती है.

पेटा ने कही यह बात

दान किए गए हाथी का नाम ‘महादेवन’ है. रविवार को पेटा ने कहा कि महादेवन नाम के यांत्रिक हाथी का इस्तेमाल मंदिर में सुरक्षित और क्रूरता मुक्त तरीके से समारोह आयोजित करने के लिए किया जाएगा. यह केरल में लाया जाने वाला दूसरा ऐसा हाथी है.’

रविवार को मंदिर में एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद मास्टर वेदार्थ रमन और उनके बैंड ने चेंडा मेलम प्रदर्शन किया. वेणु मरार और उनके बैंड ने पंचवाद्यम प्रस्तुत किया गया. वहीं, प्रियामणि ने कहा है कि के हवाले से कहा गया, “प्रौद्योगिकी में प्रगति का मतलब है कि हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक प्रथाओं और विरासत को बनाए रख सकते हैं. यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि जानवरों को नुकसान न पहुंचे’.

पहली बार मंदिर की सुरक्षित के लिए रखा गया हाथी

त्रिक्कायिल महादेव मंदिर के मालिक थेक्किनियेदथ वल्लभन नंबूथिरी ने कहा कि वे भगवान द्वारा बनाए गए सभी जानवरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए मशीनीकृत हाथी महादेवन के उपयोग को लेकर अत्यंत प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा कि हाथी भी मनुष्यों की तरह अपने परिवारों के साथ स्वतंत्र और सुरक्षित रहना चाहते हैं. पिछले साल त्रिशूर जिले के इरिनजादपिल्ली श्री कृष्ण मंदिर के अधिकारियों ने किसी भी उत्सव के लिए जीवित जानवरों का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया था. इसके बाद केरल में पहली बार उन्होंने मंदिर में अनुष्ठानों के लिए मशीनीकृत हाथी का इस्तेमाल किया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

54 seconds ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

25 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

37 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

2 hours ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago