मनोरंजन

Raid 2 Box Office Day 2: ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन भी किया धमाका, 2025 की 10 हिट फिल्मों को पछाड़ा, बजट वसूलने से बस इतने कदम दूर

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ ने 1 मई 2025 को लेबर डे के मौके पर सिनेमाघरों में एंट्री ली थी. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. एडवांस बुकिंग भी जोरदार रही और ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार कमाई कर डाली. ‘रेड 2’ को पहले दिन 19.25 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत मिली. यह इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली ओपनिंग फिल्म बन गई. चलिए यहां जानते हैं फिल्म की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी है?

दूसरे दिन का कलेक्शन कैसा रहा? (Raid 2 Box Office Collection)

दूसरे दिन यानी 2 मई को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसका जलवा बरकरार रहा. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो चुका है.

2025 की इन फिल्मों को पीछे छोड़ा (Raid 2 Box Office Collection)

दूसरे दिन की कमाई के साथ ही ‘रेड 2’ ने 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जैसे:

ग्राउंड जीरो – 5 करोड़
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – 3.54 करोड़
क्रेजी – 11.09 करोड़
मेरे हसबैंड की बीवी – 9.38 करोड़
लवयापा – 7.04 करोड़
बैडएस रवि कुमार – 9.66 करोड़
इमरजेंसी – 16.52 करोड़
आजाद – 6.32 करोड़
फतेह – 12.85 करोड़
गेम चेंजर – 26.60 करोड़

ये भी पढ़ें: ‘Born To Drive’ क्वीन बनीं संजीदा शेख, चमचमाती नई कार संग तस्वीरें डालकर लिखा- ड्राइविंग के लिए ही पैदा हुई हूं

बजट वसूलने से बस एक कदम दूर

‘रेड 2’ का बजट करीब 48 करोड़ रुपये है. फिल्म ने अब तक अपने बजट का 80% से ज्यादा वसूल कर लिया है. अब इसे हिट बनने के लिए सिर्फ 18 करोड़ और चाहिए। जिस तरह से फिल्म पर दर्शकों का रिस्पॉन्स है, वीकेंड में यह आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं लग रहा.

स्टारकास्ट और फिल्म की खास बात

फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. यह 2018 की ‘रेड’ का सीक्वल है. फिल्म में अजय देवगन फिर से आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में नज़र आ रहे हैं. इस बार उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

28 seconds ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

53 seconds ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

3 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

38 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

47 minutes ago