लीगल

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. हालांकि, शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी की अनुमति देने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने हिमांशु शेखर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया.

सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें

हिमांशु शेखर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट में दलील दी कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके मुवक्किल का पक्ष सुने बिना ही एकतरफा आदेश पारित कर दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट में यह गलत जानकारी दी गई कि हिमांशु शेखर को ईमेल के जरिए नोटिस भेजा गया था, जबकि उन्हें कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ था.

लूथरा ने कहा कि इस आदेश से उनके मुवक्किल की व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित हुई है, इसलिए मामले की जल्द सुनवाई की जाए. हालांकि, अदालत ने तत्काल गिरफ्तारी से राहत देने से मना कर दिया.

रिमांड तक का पूरा घटनाक्रम

20 नवंबर 2026: इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिमांशु शेखर को मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय रोक लिया, जब वे दुबई जाने की कोशिश कर रहे थे.

21 नवंबर 2026: सूचना मिलने पर रायपुर से मुंबई पहुंची ईडी की टीम ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए रायपुर ले जाने हेतु मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांगी, लेकिन निचली अदालत ने इस मांग को खारिज कर दिया था.

23 नवंबर 2026: विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया. हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को रद्द करते हुए ईडी को हिमांशु शेखर को गिरफ्तार करने और संबंधित अदालत में पेश करने की अनुमति दे दी.

ईडी रिमांड: वर्तमान में हिमांशु शेखर 28 नवंबर 2026 तक ईडी की रिमांड पर हैं.

ये भी पढ़ें: ‘आपको कौन रोक रहा है?’: हैदराबाद समिट विवाद पर जियाकोमो फिलिबेक के वीडियो से जुड़ी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एजेंसी का पक्ष रखा. ईडी का आरोप है कि हिमांशु शेखर को महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपए से अधिक की रकम मिली थी. एजेंसी के मुताबिक, यह भारी-भरकम राशि कथित तौर पर जजों, सरकारी अधिकारियों और चल रही कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने के वादे के बदले ली गई थी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

2 minutes ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

10 minutes ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

18 minutes ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

25 minutes ago

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…

28 minutes ago

क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…

49 minutes ago