आमिर खान के निर्देशन में बनी सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने वाले अभिनेता राज अर्जुन (Raj Arjun) का एक इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक्टर ने अपनी बेटी की सुपरहिट फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की सफलता पर फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उसकी कामयाबी की सराहना की.
अपनी बेटी के लिए एक्टर राज अर्जुन (Raj Arjun) ने लिखा कि, “एक बाप, एक फनकार, और दो सपनों का सफर. तो बाकी का सफ़र कुछ यूं है. सारा मुझे बड़ा कर रही थी. उसकी मेहनत, उसकी लगन, उसकी रूहानी शिद्दत, हर दिन मुझे और गहरा कलाकार बना रही थी. ये सिर्फ उसकी जीत नहीं थी, ये हमारा रूहानी सफर था. दो रूहें, एक सफर. वो मुझे रोशनी देती थी, मैं उसे छाव देता था. वो उड़ान थी, मैं आसमान का सुकून.”
एक्टर ने बेटी के ऑडिशन का सफर भी शेयर करते हुए लिखा, “और फिर 2016 में. एक दिन मैं उसे आराम नगर में, मुकेश के ऑफिस एक ऑडिशन पर लेकर गया. वह अंदर गई… और मैं बाहर ठहर गया. बाहर एक छोटा-सा fishpond था. कांच के उस पार रंगीन मछलियां अपने ही दायरे में चुपचाप तैर रही थीं. मैं जानबूझकर उन्हीं मछलियों पर नजर टिकाए बैठ गया. तभी भीतर से मुकेश बाहर आया और बोला: “राज भाई, एक फिल्म कर रहा हूं Secret Superstar, आप उसके लिए ऑडिशन दे दीजिए.” दरवाजा सारा के लिए खुला था, पर उसकी वजह से किस्मत मेरे लिए खुल रही थी. कई बार सारा बेटी से ज्यादा मेरी मां बन जाती है. उसमें एक ठहराव है, एक तहजीब, एक रूहानी सादगी… और एक आग. कभी समझाती है, कभी थाम लेती है, कभी मेरे अंदर के तूफान को बस एक नजर से शांत कर देती है. इस बार भी बस रोशनी बांटना चाहती है.”
ये भी पढ़ें: 14 साल बाद भारत पहुंचे फुटबॉल के सम्राट Lionel Messi, सॉल्ट लेक स्टेडियम में Shahrukh Khan से हुई मुलाकात
एक्टर राज अर्जुन ने अपनी बेटी सारा को धुरंधर के लिए बधाई देते हुए लिखा कि, “आज जब वह दुनिया के सामने ‘धुरंदर’ में अपने फन की चमक बिखेर रही है. तो मेरा दिल सिर्फ इतना कहता है- जिसे कभी मैंने थामकर रखा था, आज वही मुझे थामकर उड़ाने लगी है. पहले मैं उसे संभालता था, अब यह मुझे संभाले खड़ी है. मेरी बेटी, मेरी तकदीर का सबसे खूबसूरत मोड़. मेरे फन की सबसे रूहानी ताकत. लोग कहते हैं, “बेटियां पिता का हाथ पकड़कर चलती हैं.” पर मेरी कहानी में- मैं अपनी बेटी का हाथ पकड़कर अपनी मंजिल तक पहुंचा हूं. और इस पर मुझे एक खामोश, रूहानी, गहरा फख्र है. क्योंकि जीतें शोर से नहीं, मोहब्बत से लिखी जाती हैं. मेरी पूरी कहानी के हर मोड़, हर रोशनी, हर सच में एक ही चमक है. कभी हम बच्चों को सहारा देते हैं. और कभी वही बच्चे हमारी रूह को थाम लेते हैं. खामोशी से. मोहब्बत से. रोशनी से. और उस रोशनी का नाम सारा है.”
फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में सारा अर्जुन (Sara Arjun) का किरदार मुख्य रूप से रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन हीरोइन के रूप में दिखाया गया है. सारा फिल्म के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ सह-मुख्य भूमिका में नजर आती हैं और कहानी में उनका अहम हिस्सा हैं, खासकर उनके बीच की केमिस्ट्री पर जोर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…