Lal Salaam
Lal Salaam: सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म ‘लाल सलाम’ आज रिलीज हो गई है, इसके लिए सिनेमाघर को तैयार किया गया. वहीं बता दें 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज हुई हैं, बॉलीवुड की ‘तेरी बातों में उल्झा जिया’ और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ साथ ही तीसरी रवि तेजा की ‘ईगल’ इसमें शामिल है. ऐसे में सोशल मीडिया पर तीनों फिल्मों की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम को लोग ब्लॉकबस्टर कहते हुए नजर आ रहे हैं, जो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए थे.
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ आज रिलीज हो गई है. ये फिल्म सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा रही है. फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था. इस फिल्म में विक्रांत और विष्णु लीड रोल में हैं. रजनीकांत भी अपनी बेटी की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे. वहीं, आज फिल्म की रिलीज के अवसर पर फैंस ने सिनेमाघरों को थलाइवा के पोस्टर और मालाओं से सजा दिया है.
यह भी पढ़ें : शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का फर्स्ट रिव्यू हुआ रिलीज, क्लाइमेक्स भी है शानदार
फिल्म की रिलीज से पहले मेगास्टार रजनीकांत के फैंस ने चेन्नई के रोहिणी थिएटर के बाहर बैनर, पोस्टर और मालाएं लगाईं. ये नजारा फिल्म के सुपरस्टार को देखने के लिए प्रशंसकों की दीवानगी को दर्शाती हैं. ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सलाम में रजनीकांत ने एक स्पेशल भूमिका निभाई है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…