हल्द्वानी डीएम ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित.
Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रशासन और पुलिसकर्मियों को उपद्रवियों ने निशाना बनाकर हमला किया. हल्द्वानी डीएम वंदना सिंह ने हिंसा मामले में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने सुनियोजित साजिश के साथ हिंसा को अंजाम दिया है. डीएम ने कहा कि उपद्रवी पुलिस की टीम को जला देना चाहते थे. डीएम ने कहा कि थाने से अधिकारियों को निकलने नहीं दिया गया. पेट्रोल पंप से वाहनों में आग लगाई गई. कुल मिलाकर हल्द्वानी में हिंसा की बड़ी तैयारी थी.
डीएम ने प्रेस वार्ता में आगे बताया कि उपद्रवियों ने छतों पर पत्थर रखे थे. उन्होंने बताया कि जब वनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था तब वहां पत्थर नहीं थे. अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने के बाद हिंसा भड़काने के लिए घरों पर पत्थर इकट्ठा करके रखे गए. गुरुवार को जब टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो आसपास की छतों पर पथराव किया गया. इस दौरान डीएम ने उपद्रवियों की पत्थर बाजी से जुड़े सभी फुटेज वह मंजर सामने रखा.
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान आम चुनाव के शुरुआती रुझानों में PTI को बढ़त, नवाज दोनों सीटों पर पीछे, भाई शाहबाज जीते
डीएम ने बताया कि दंगाइयों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तमाम फुटेज खंगाले जा रहे हैं. डीएम ने कहा कि प्रशासन की सारी टीमें साजिश रचने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है. उन्होंने कहा कि सड़कों को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान ये कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ेंः मनोज जरांगे की मंत्री भुजबल को चेतावनी, कहा- आरक्षण में बाधा डाली तो मंडल आयोग को देंगे चुनौती
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…