देश

ED ने PFI को लेकर किए कई बड़े खुलासे, विदेशी सदस्यों का डेटा बरामद, पीएफआई से जुड़े ये लोग होंगे अरेस्ट!

ED Charge Sheet on PFI: ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि जांच से पता चला है कि पीएफआई ने भाजपा, आरएसएस के लोगों पर हमला करने वाले अपने कार्यकर्ताओं को “रिपोर्टर” के नाम की उपाधि दी थी. ईडी का कहना है कि अपराध से अर्जित पैसे का इस्तेमाल युद्ध प्रशिक्षण देने के लिए किया जा रहा था जो लोगों की जान ले सकता था.

प्रवर्तन निदेशालय ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ दायर अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोप लगाया है कि PFI ने अपने लोगों को दुश्मनों की पहचान करने और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने का काम सौंपा था. इस काम को अंजाम देने वालों को “रिपोर्टर” कहा जाता था. PFI ने बीजेपी और आरएसएस को अपना दुश्मन बताया और उनके खिलाफ हमले करने की साजिश रची.

ईडी ने दायर की 12 पीएफआई सदस्य के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट

ईडी ने कथित 120 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में 12 पीएफआई सदस्यों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया. ईडी ने कहा है कि 120 करोड़ में से 60 करोड़ सीधे पीएफआई के खाते में आए. पीएफआई ने इसे शुद्ध रूप से अपराध की कमाई बताया है.

ईडी ने आरोप लगाया कि अपराध से प्राप्त आय का इस्तेमाल पीएफआई द्वारा अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है. चार्जशीट में ईडी ने दावा किया कि हिंसक अपराधों के आरोपी पीएफआई कार्यकर्ताओं को आवास और शादी की योजनाओं की आड़ में भुगतान प्रदान किया गया था.

चार्जशीट में किया गया ये दावा

ईडी ने अपने चार्जशीट में यह भी दावा किया कि पीएफआई, शारीरिक प्रशिक्षण की आड़ में, अपने सदस्यों को युद्ध प्रशिक्षण प्रदान कर रहा था जो लोगों को मारने की दिशा में काम करने की साजिश रच रहा था.

चार्जशीट में ईडी ने है PFI सदस्य इस प्रशिक्षण का उपयोग विभिन्न गम्भीर अपराधों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं. हालांकि, ईडी मुख्य रूप से पीएमएलए की धारा पर काम करता है, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि अपराध की आय की मदद से, पीएफआई अपने सदस्यों को चाकू के उपयोग जैसे प्रशिक्षण प्रदान कर रहा था, जो लोगों को मार सकता था.

PFI राष्ट्रीय महासचिव का बयान

पीएफआई ने विदेश में अपनी मौजूदगी से स्पष्ट रूप से इनकार किया। हालांकि, ईडी को कुछ और ही संकेत देने वाले सबूत मिले हैं. ईडी ने कहा PFI राष्ट्रीय महासचिव अनीस अहमद ने कहा था कि पीएफआई केवल भारत में संचालित होता है. हालांकि, ईडी द्वारा जब्त किए गए डिजिटल डेटा से पता चला कि पीएफआई के खाड़ी देशों में हजारों सक्रिय सदस्य थे, और वे सभी सुव्यवस्थित और संरचित तरीके से धन इकट्ठा कर रहे थे.

विदेशी सदस्यों का डेटा बरामद

ईडी ने दावा किया है कि उसने PFI के विदेशी सदस्यों का डेटा बरामद किया है, जिनकी संख्या 14,428 तक है. ईडी ने कहा कि हमने यूनिटी हाउस, कोझिकोड से जब्त की गई हार्ड डिस्क से एक दस्तावेज बरामद किया. इससे पता चला कि पीएफआई के जेद्दा, रियाद, दम्मम, यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान और एशिया के अन्य क्षेत्रों में सदस्य हैं. PFI ने हाल ही में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है जिसपर पटियाला हाउस कोर्ट ने सज्ञान भी ले लिया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान आम चुनाव के शुरुआती रुझानों में PTI को बढ़त, नवाज दोनों सीटों पर पीछे, भाई शाहबाज जीते

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago